Hanuman Chalisa

इंदौर में रंगपंचमी की गेर में दर्दनाक हादसा, ट्रेक्टर ने ली युवक की जान

उड़ रहे थे रंग गुलाल, मस्ती में डूबा था शहर, हादसे से लोग दुखी, सीएम मोहन यादव ने भी निरस्त किया गेर में शामिल होने का कार्यक्रम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 मार्च 2025 (15:11 IST)
Indore Rang panchami 2025: इंदौर में बुधवार को रंगपंचमी की गेर में उस में बड़ा हादसा हो गया जब ट्रेक्टर का पहिया एक 45 वर्षीय व्यक्ति के पेट पर चढ़ गया। घायल को तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ट्रेक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
हादसे से रंगपंचमी के रंग में भंग पड़ गया। गेर की मस्ती में रंगे लोग हादसे की खबर से दुखी हो गए। यहां तक कि मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने भी रंगपंचमी की गेर में शामिल होने का अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया।  
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, रंगपंचमी के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैं आज इंदौर के विश्वप्रसिद्ध गेर कार्यक्रम में शामिल होने आया था। परंतु यहां गेर उत्सव के दौरान एक दुखद घटना हुई है। इसमें एक बंधु ट्रैक्टर से टक्कर में घायल हो गया था जिसका इलाज के दौरान निधन का दुखद समाचार मिला है।
 
edited by : Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

रात के अंधेरे में सक्रिय हो रहे टैंकर माफिया, दिन में निशुल्‍क, रात में 800 में बिक रहा पानी

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

अगला लेख