Hanuman Chalisa

Indore Weather News: इंदौर में आंधी के साथ तेज बारिश, पेड़ धराशाई, सड़कें बनीं तालाब, कई जगह ओले भी गिरे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 4 मई 2025 (17:23 IST)
Rain in Indore : मई की तपती गर्मी के बीच  शहरवासियों को बारिश से राहत मिली है। शहर के कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। आंधी के साथ ओले भी गिरे। हालांकि कई स्थानों पर इसने परेशानी को भी बढ़ाया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ प्रदेश से गुजर रही हैं, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 मई 2025 तक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और 36 से अधिक जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

तेज बारिश से दृश्यता भी कम हो गई।शहर के कई स्थानों पर बिजली गुल होने की शिकायतें भी सामने आई हैं।तेज बारिश से सड़कों पर जलजमाव भी हो गया, इससे यातायात प्रभावित हुआ। 

तेज आंधी से कई जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। हालांकि किसी तरह की हानि की कोई खबर नहीं है। तेज आंधी तूफ़ान और बारिश के बाद इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सड़क पर निकले। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा।


मीडिया खबरों के मुताबिक गांधी प्रतिमा, एयरपोर्ट क्षेत्र, आसपास सहित कुछेक स्थानों पर छोटे ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन यानी 7 मई तक प्रदेश में तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।

इंदौर और इसके आसपास के इलाकों में भी इसका असर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

5 मई भारी बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 मई 2025 तक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और 36 से अधिक जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। चक्रवाती हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह उथल-पुथल देखी जा रही है। 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका ने लोगों को सतर्क कर दिया है। Edited by : Sudhir Sharma, Photos : Dharmendra Sangle

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, आसपास का इलाका खाली कराया, 7 दमकल वाहन मौके पर

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

अगला लेख