Hanuman Chalisa

इंदौर में खौफनाक हादसे में IT इंजीनियर की मौत, मां-बाप ने खोया इकलौता बेटा, बेहाल हुआ परिवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025 (14:30 IST)
इंदौर में एक खौफनाक हादसे में एक इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार बेसुध हो गया। उनका इकलौता बेटा IT इंजीनियर था और गुरुवार रात रेस्‍टोरेंट में खाना खाकर अपनी महिला मित्र के साथ घर लौट रहा था।

यह हादसा इंदौर में कनाड़िया ब्रिज के पास गुरुवार की रात हुआ। कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा रात करीब 2 बजे भंडारी रिसोर्ट के पास हुआ। मृतक की पहचान 28 वर्षीय प्रणय तलरेजा के रूप में हुई, जो स्टीव विला में रहते थे।

कनाड़िया पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय प्रणय तलरेजा इंदौर की स्‍टीव विला में रहते हैं। जानकारी के अनुसार वह अपनी महिला मित्र के साथ एक रेस्टोरेंट में पार्टी के लिए गए थे। पार्टी के बाद उन्होंने अपनी महिला मित्र को बायपास स्थित उनके घर छोड़ा और फिर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हो गया।

कैसे हुआ भयावह हादसा : पुलिस के मुताबिक प्रणय तलरेजा अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी अचानक वाहन असंतुलित हो गया और तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली के पोल से जा भिड़ा। इस भयावह टक्कर के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। हादसे में उनकी महिला मित्र बाल बाल बची, कुछ देर पहले ही इंजीनियर ने उसे घर पर छोड़ा था।

इकलौते बेटे को खोकर बेहा हुआ परिवार : दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां उनके शव को देखकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार, प्रणय एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में कार्यरत थे। उनके पिता एक व्यवसायी हैं और परिवार में एक बहन भी है। वह माता-पिता के इकलौते बेटे थे, जिससे यह हादसा पूरे परिवार के लिए एक गहरा आघात बन गया। पुलिस ने बताया कि अब तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं और मामले की जांच जारी है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

भवानीपुर से विधायक बने सीएम शुभेंदु अधिकारी, नंदीग्राम सीट छोड़ी

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का तंज, मोदी जी आप विधायक मत खरीदो

तमिलनाडु के CM विजय फ्लोर टेस्ट में हुए पास, 144 विधायकों ने किया समर्थन

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

जानलेवा तरबूज! मुंबई के बाद अब छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की मौत

अगला लेख