Hanuman Chalisa

इंदौर में PPP मॉडल पर बनेगा IT पार्क, जानिए योजना पर कितनी आएगी लागत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 (23:49 IST)
Indore Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश सरकार ने सूबे की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में नए उद्यमों को फलने-फूलने में मदद के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के आधार पर स्टार्ट अप-सह-आईटी पार्क विकसित करने की योजना तैयार की है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत अप-सह-आईटी पार्क के निर्माण में 1500 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। प्रस्तावित स्टार्ट अप-सह-आईटी पार्क की 22 मंजिला इमारत बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सुपर कॉरिडोर पर निजी कंपनी को जमीन दी जाएगी। इंदौर में फिलहाल करीब 1300 स्टार्ट अप पंजीकृत हैं, जबकि ऐसे 500 नए उद्यम जल्द ही अपना कामकाज शुरू कर सकते हैं।
 
प्रशासन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार की इस योजना के तहत अप-सह-आईटी पार्क के निर्माण में 1500 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) दीपक सिंह ने बताया, इंदौर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल ने सुपर कॉरिडोर पर पीपीपी मॉडल के आधार पर स्टार्ट अप-सह-आईटी पार्क बनाने का संकल्प पारित किया है। इस संकल्प को अंतिम मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।
ALSO READ: सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर में थूकबाज लगा रहे दाग, 3 हजार लोग थूकते हुए धराए, निगम ने वसूला 7 लाख रुपए जुर्माना
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित स्टार्ट अप-सह-आईटी पार्क की 22 मंजिला इमारत बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सुपर कॉरिडोर पर निजी कंपनी को जमीन दी जाएगी। सिंह ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्टार्ट अप-सह-आईटी पार्क के निर्माण में 1,500 करोड़ रुपए की लागत का अनुमान है।
 
उन्होंने बताया कि भोपाल में 24 और 25 फरवरी को आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन इन्वेस्ट मध्यप्रदेश के दौरान निवेशकों के सामने स्टार्ट अप-सह-आईटी पार्क की परियोजना का खाका पेश किया जाएगा। कारोबारी जगत के जानकारों ने बताया कि इंदौर में फिलहाल करीब 1,300 स्टार्ट अप पंजीकृत हैं, जबकि ऐसे 500 नए उद्यम जल्द ही अपना कामकाज शुरू कर सकते हैं।
ALSO READ: अब गाना गाकर सावधान करेगी इंदौर पुलिस, बताएगी कैसे बचे डिजिटल फ्रॉड से?
आयुक्त सिंह ने बताया कि इंदौर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल ने पीपीपी मॉडल के आधार पर सुपर कॉरिडोर पर 1,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाला एक सम्मेलन केंद्र बनाने की परियोजना को भी हरी झंडी दी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख