Hanuman Chalisa

'दूतनी पहाड़ी' पर 70 पौधे रोपकर डॉ. अपूर्व पौराणिक का zero waste जन्मदिन मनाया गया

Webdunia
21वीं सदी की इस भाग दोड़ जिंदगी में हम पर्यावरण के मुद्दे को कहीं पीछे छोड़ चुके हैं। लेकिन आपके छोटे-छोटे प्रयासों की मदद से इस धरती को क्लाइमेट चेंज जैसी समस्या से बचाया जा सकता है। ऐसा ही एक प्रयास डॉ. अपूर्व पौराणिक और जनक पलटा मगिलिगन द्वारा किया गया है। अपूर्व पौराणिक ने अपने 70वे जन्मदिन मनाने के लिए दुतनी पर्वत पर 70 पौधे लगाए। इस आयोजन में डॉ. नीरजा पौराणिक और उनके प्रियजन ने बहुत उत्साह से इनके जन्मदिन को मनाया।
 
आपको बता दें कि अपूर्व पौराणिक और उनकी पत्नी डॉ नीरजा पौराणिक 10 साल से अधिक समय से जनक पलटा के साथ यहां पौधे लगा रहे हैं। साथ ही वे अपने हर जन्मदिन और रक्षाबंधन के पर्व पर वृक्षारोपण करते हैं। डॉ अपूर्व पौराणिक ने कहा कि 'आज जनक दीदी द्वारा सिंटेक-इको फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित उनका 70वां जन्मदिन बेहद खास बना। बिना किसी फ्लेक्स बैनर, प्लास्टिक के गुब्बारे, डिस्पोजल और प्लास्टिक पैकड उपहारों की औपचारिकता से मुक्त और एकात्मकता का अनुभव था।' 
कार्यक्रम की शुरुआत जनक दीदी, गुरुबक्स, नीरजा पौराणिक, अंजलि और काव्या रावत की प्रार्थनाओं से हुई। वृक्षारोपण के बाद डॉ भरत रावत परिवार द्वारा सभी को जूट बैग भेंट किए गए। डॉ नीरजा पौराणिक ने कहा कि 'जनक दीदी और सभी लोगों के साथ इस तरह से जन्मदिन मनाना आशीर्वाद है। यहां वापस आना और बड़े हुए पेड़ों को देखना हमेशा बहुत सुखद होता है और यह सिर्फ एक इवेंट नहीं है।'
 
पर्यावरण संरक्षण के लिए आप भी अपनी इस भाग दोड़ जिंदगी की कुछ श्रण निकालकर प्रकृति को दे सकते हैं। अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण से सुंदर और अनमोल कोई गिफ्ट नहीं है इसलिए आप भी अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर सकते हैं।
ALSO READ: लड़कियों के बायोडाटा मांग रहे फर्जी आईएएस को इंदौर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नीट पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए की चूक

इजराइल हिजबुल्ला में सीजफायर, अमेरिका, कतर और ईरान ने कैसे दोनों को मनाया?

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख