Hanuman Chalisa

इंदौर में जीप पेड़ से टकराई, पांच की मौत, चार घायल

Webdunia
शनिवार, 4 मार्च 2017 (14:59 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के खुड़ेल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक जीप के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार पेडमी कम्पेल से डबल चौकी की ओर तेज गति से जा रही जीप तेलिया खेड़ी गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खेत में एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पेड़ जमीन से उखड गया। हादसे में वाहन सवार चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल ने उपचार के लिए अस्तपताल ले जाते समय रास्ते में दमतोड़ दिया।
 
घटना में चार अन्य वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। मृतकों में मनोज, दिलीप और पवन की पहचान हो गई, जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया है कि वाहन सवार सभी लोग शहर के विजय नगर के निवासी हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाशी में पुलिस को वाहन से शराब की बोतलें मिली हैं। (एजेंसी) 
 

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

अगला लेख