Hanuman Chalisa

पहलगाम हमले में पति को खोने वाली महिला बोली, उन 4 आतंकवादियों का भी किया जाए खात्मा

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों के खिलाफ अंजाम दिए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद इस महिला ने यह बात कही।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 7 मई 2025 (11:04 IST)
Operation sindoor : पहलगाम आतंकी हमले में अपने पति को खोने वाली इंदौर (मध्यप्रदेश) (Indore Madhya Pradesh)) की एक महिला जेनिफर नथानियल (Jennifer Nathaniel) ने भारतीय सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) को बुधवार को उचित करार दिया। इस महिला ने जोर देकर कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल उन 4 दहशतगर्दों का भी खात्मा किया जाना चाहिए जिन्होंने उसके पति की जान ली थी। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों के खिलाफ अंजाम दिए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद इस महिला ने यह बात कही।ALSO READ: ऑपरेशन 'सिंदूर' - PM मोदी ने इस ऑपरेशन का नाम रख शहीदों की पत्नियों के बलिदान को दी सलामी
 
नथानियल की विधवा जेनिफर नथानियल ने 'ऑपरेशन सिंदूर'  की प्रशंसा की : दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे जिनमें इंदौर के सुशील नथानियल (58) शामिल थे। नथानियल की विधवा जेनिफर नथानियल (54) ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि जो हुआ, वह सही हुआ। लेकिन उन चारों (पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल 4 दहशतगर्द) का भी खात्मा किया जाना चाहिए।
 
पति की मौत के शोक में डूबी महिला ने कहा कि इन चारों ने वह काम किया है, जो एक जानवर भी नहीं करता। मुझे बस इसका हिसाब चाहिए और इन लोगों को भी वैसी ही सजा मिलनी चाहिए। इन चारों को भी मरना चाहिए। नथानियल, इंदौर से करीब 200 किलोमीटर दूर आलीराजपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे। वे अपनी पत्नी जेनिफर, बेटी आकांक्षा (35) और बेटे ऑस्टिन उर्फ गोल्डी (25) के साथ कश्मीर घूमने गए थे।ALSO READ: ऑपरेशन सिंदूर से खुश हुए नेता, भारतीय सेना पर जताया गर्व
 
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों में शामिल सुशील नथानियल के छोटे भाई विकास कुमरावत ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' से उनके मन को संतोष मिला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से अंजाम दी जा रहीं आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए भारत सरकार का यह कदम सराहनीय है।

कुमरावत ने यह भी कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के अभियान को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया जाना उन महिलाओं के प्रति नरेन्द्र मोदी सरकार की संवेदनशीलता दर्शाता है जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में अपने पतियों को खोया है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख