राजकुमार मिल की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (22:59 IST)
इंदौर। इंदौर की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक अनन्त चतुर्दशी चल समारोह श्रद्धा, आस्था, उत्साह, उमंग और व्यापक जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। चल समारोह में निकली नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने हजारों लोगों का मन मोह लिया। 
 
चल समारोह को देखने के लिए नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिला प्रशासन द्वारा गठित झांकी तथा अखाड़ा निर्णायक समितियों द्वारा पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से श्रेष्ठ झांकियों और अखाड़ों का चयन किया गया।
 
कलेक्टर निशांत वरवड़े ने चल समारोह सुचारू रूप से सम्पन्न होने पर इंदौर के नागरिकों, व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों, झांकी आयोजकों और अखाड़ों के सदस्यों तथा मीडियाकर्मियों के प्रति व्यक्त किया है। झांकी निर्णायक समिति द्वारा अनुशंसित निर्णय निम्नानुसार है :
प्रथम पुरस्कार - जंगल बुक (राजकुमार मिल) 
द्वितीय पुरस्कार - नवग्रहों की परिक्रमा (मालवा मिल)
तृतीय पुरस्कार - इंदौर स्वच्छता में नम्बर वन एवं शनि शिंगणापुर भ्रमण (स्वदेशी मिल) तथा भगवान वराहा द्वारा भूदेवी को मुक्त कराना (हुकमचंद मिल)
विशेष पुरस्कार - शनि महिमा (कल्याण मिल) तथा भगवान शिव की आराधना (होप टेक्सटाइल मिल)
 
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी परम्परा के निर्वहन में दिए जा रहे मिलों के महत्वपूर्ण योगदान के मद्देनजर पुरस्कार चयन में केवल मिलों की झांकियों को ही शामिल किया गया था। 
 
अखाड़ों के पुरस्कार : चल समारोह में अखाड़ों तथा व्यायामशालाओं के युवाओं तथा बच्चों द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन तथा करतब दिखाए गए। शस्त्रकला की विधा को अखाड़ों तथा व्यायामशालाओं के कलाकारों ने इतनी विविधताओं तथा बारीकियों के साथ प्रस्तुत किया कि दर्शक देखते रह गए।  
 
निर्णायक समिति ने इस बार दो विधाओं गतका-परी तथा एक हाथ का पटा और बनेठी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार के लिए अखाड़ों का चयन किया। निर्णायक समिति द्वारा इन प्रस्तुतियों की उत्कृष्टता के आधार पर निम्नानुसार निर्णय अनुशंसित किए गए हैं। 
 
गतका-परी वर्ग
प्रथम - स्व. छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला
द्वितीय - ब्रजलाल गुरु व्यायामशाला, शंकरगंज तथा रविदास व्यायामशाला
तृतीय - आदर्श व्यायामशाला, लाला का बगीचा, मरमट उस्ताद तथा
 स्व. चिमनलाल उस्ताद व्यायामशाला, कुलकर्णी भट्टा
विशेष - स्व. गाजी गुरु व्यायामशाला, काछी मोहल्‍ला
 
एक हाथ का पटा तथा बनेठी वर्ग
प्रथम - स्व. श्री चन्द्रपाल उस्ताद व्यायामशाला
द्वितीय - स्व. श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला एवं बालिका शस्त्रकला दल 
तृतीय - स्व. श्री बिंदागुरु व्यायामशाला तथा श्री गुरुदास व्यायामशाला
विशेष - सार्वजनिक अहिवार चैतन्य व्यायामशाला
 
बालक वर्ग
प्रथम - रितिक पाटिल स्व. श्री मार्तण्ड राव उस्ताद व्यायामशाला
द्वितीय - कृष्णा राय एवं भानू कोरी वीर बलवंत गुरु, डमरू उस्ताद अखाड़ा 
तृतीय - पीयूष सेनी महावीर व्यायामशाला, इतवारिया बाजार 
विशेष - वरुण यादव, मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला, क्लॉथ मार्केट
 
बालिका वर्ग
प्रथम - जया चौधरी ब्रजलाल गुरु व्यायामशाला, नयापुरा
द्वितीय - प्राची जरिया, महावर कोली व्यायामशाला 
तृतीय - मेघा वर्मा, श्री दास हनुमान व्यायामशाला,
विशेष - राशि कुलपारे, गुरु रामनाथ, बालिका शस्त्रकला दल
 
कलेक्टर निशांत वरवड़े तथा डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी झांकी मार्ग का सतत् भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बना रहे थे। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भी बेहतर सहयोग दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लद्दाख में कांग्रेस ने सेरिंग नामग्याल पर खेला दांव, BJP ने काटा था टिकट

भारत ने किया USCIRF की रिपोर्ट पर तीखा हमला, बताया दुष्प्रचार का हथकंडा

बेरहम बाप की बेवकूफी से 6 साल के बेटे की दर्दनाक मौत, ट्रेडमिल पर इतना दौड़ाया कि सांसें ही थम गईं

कहां गायब हो गई 70,000 किलोग्राम हेरोइन, Delhi HC ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

Okaya Ferrato Disruptor : सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 25 पैसे में 1 KM, 129km की रेंज, Wi-Fi और GPS जैसे फीचर्स

लद्दाख में कांग्रेस ने सेरिंग नामग्याल पर खेला दांव, BJP ने काटा था टिकट

फिलिस्तीन को लेकर UN में भारत की बड़ी मांग, अमेरिका और इजराइल भी हैरान

प्रज्वल रेवन्ना के पास था डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, हमने नहीं दी जर्मनी जाने की मंजूरी, विदेश मंत्रालय का बड़ा खुलासा

भारत को झुलसाने वाला पाक खुद झुलसा आतंकवाद की आग में, अप्रैल में 77 बार हुए आतंकी हमले

Okaya Ferrato Disruptor : सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 25 पैसे में 1 KM, 129km की रेंज, Wi-Fi और GPS जैसे फीचर्स

अगला लेख