Hanuman Chalisa

खिलचीपुर MLA के पोते ने इंदौर में दी जान, प्रेम प्रसंग का संदेह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 21 मई 2024 (12:17 IST)
Indore crime news : मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से विधायक हजारीलाल दांगी के 21 वर्षीय पोते ने सोमवार रात इंदौर में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने विकास के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और विस्तृत जांच जारी है।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि खिलचीपुर के विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विकास दांगी (21) ने इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में किराये के एक मकान में सल्फास निगलकर जान दे दी। विकास ने आत्महत्या से पहले एक पत्र छोड़ा जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह अपनी मौत के जिम्मेदार खुद हैं।
 
शर्मा ने बताया कि मौके से मिले कुछ सुरागों के कारण पुलिस को संदेह है कि विकास ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का कदम उठाया, हालांकि उनकी मौत के मामले की जांच तमाम पहलुओं पर की जा रही है।
 
गांधी नगर पुलिस थाने के प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि विकास इंदौर में किराये के मकान में रहकर एक स्थानीय महाविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। उसके एक दोस्त ने सोमवार रात उन्हें कॉल किया, तो उसने फोन नहीं उठाया। बाद में मकान मालिक ने मौके पर जाकर देखा, तो उन्हें विकास वहां मृत अवस्था में मिला।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

'मुझसे 6 जून को एयरपोर्ट पर मिलें' : अमेरिका से लौट रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक ने किया दिल्ली घेरने का ऐलान!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर सख्त, जीवन बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहिम

OSM में गड़बड़ियों पर सरकार का एक्शन, CBSE के चेयरमैन और सचिव का तबादला

IT शेयरों में तेजी से बाजार में आई बहार, Sensex 383 अंक उछला, Nifty भी पहुंचा 23480 के पार

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

अगला लेख