Hanuman Chalisa

लाभ-मंडपम का शुभारंभ आज

Webdunia
बुधवार, 8 फ़रवरी 2017 (14:12 IST)
इंदौर। शहर के एकमात्र सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम का शुभारंभ बुधवार शाम 4.30 बजे होगा। इस अवसर पर जूनापीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी का संबोधन भी होगा।
 
अभय प्रशाल में बनाए गए इस भव्य ऑडिटोरियम में 1,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। यह पूरी तरह वातानुकूलित है। 8 फरवरी, बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वामी अवधेशानंदजी अपनी अमृत वाणी से यहां उपस्थितजनों को आशीर्वचन देकर उनमें अध्यात्म और सकारात्मकता का संदेश देकर इस भव्य ऑडिटोरियम का श्रीगणेश करेंगे।
 
इंदौर में लंबे समय से एक ऐसे ही अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय ऑडिटोरियम की जरूरत महसूस की जा रही थी, जहां सभी सुविधाएं मौजूद हों। यह अपने आप में ऐसा पहला ऑडिटोरियम है, जो कि तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित है। इसमें मूवी थिएटर, सेमिनार हॉल, फूड जोन, चार अत्याधुनिक लिफ्ट, व्यवस्थित पार्किंग, दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी कई सुविधाएं हैं, जो इसे शहर के अन्य ऑडिटोरियम से अलग करती हैं।   
 
ALSO READ : अभय प्रशाल में भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण

इस ऑडिटोरियम की सबसे खास बात यह है कि यहां इस तरह की व्यवस्था की गई है कि पूरे कार्यक्रम की मूवी ऑटोमेटिक रिकॉर्ड हो जाएगी तथा इंटरनेट के माध्यम से इसे कहीं भी देखा जा सकता है। ऑडिटोरियम की बैठक व्यवस्था इस तरह की है कि स्टेज से दर्शकों और श्रोताओं का वन-टू-वन कनेक्शन रहे। यहां की कुर्सियां आरामदायक होने के साथ ही हर कुर्सी पर सेम लेवल की हियरिंग की व्यवस्था की गई है। फ्लाइंग माइक से सुसज्जित इस ऑडिटोरियम का साउंड सिस्टम भी बेहद प्रभावी है। ऑडिटोरियम का लाइट सिस्टम अंतरराष्ट्रीय स्तर का है।  
Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात दौरे पर अमित शाह, भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का करेंगे शुभारंभ

क्या अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिया बड़ा संकेत

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

हैदराबाद में बनी Donald Trump Avenue, ट्रंप बोले- ऐसा सम्मान पाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति

LIVE: पीएम मोदी 3 दिवसीय सेशेल्स यात्रा पर रवाना, वेनेजुएला में भूकंप

अगला लेख