Indore Crime News : 1 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मुजरिम को उम्रकैद, 5 हजार का जुर्माना भी

Webdunia
सोमवार, 14 नवंबर 2022 (21:31 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर की जिला अदालत ने 1 साल की बच्ची से दुष्कर्म के 4 वर्ष पुराने मामले में मुजरिम को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही राज्य सरकार से सिफारिश की कि वह पीड़ित बच्ची के परिवार को 2 लाख रुपए का मुआवजा दे। अभियोजन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अदालत ने मुजरिम पर 5,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया।
 
विशेष न्यायाधीश सुरेखा मिश्रा ने मामले में सोनू बंसल को भारतीय दंड विधान की धारा 376 (ए) (बी) (12 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने मुजरिम पर 5,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया।
 
अभियोजन विभाग के अधिकारी ने बताया कि 29 सितंबर 2018 की देर रात बंसल ने शहर के एमजी रोड क्षेत्र में 1 साल की बच्ची को उस वक्त अगवा किया, जब वह अपने माता-पिता और 4 वर्षीय बहन के साथ सो रही थी। अधिकारी के मुताबिक 4 वर्षीय लड़की ने अपने माता-पिता को नींद से जगाया और उन्हें बताया कि उसकी छोटी बहन जमीन पर पड़ी है।
 
उन्होंने बताया कि घबराए माता-पिता ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दुष्कर्म की शिकार उनकी दुधमुंही बच्ची घायल पड़ी थी और उन्होंने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया था। अधिकारी ने बताया कि मुजरिम ने इस दंपति की 4 साल की बड़ी बेटी के भी कपड़े उतारने की कोशिश की थीलेकिन वह किसी तरह भागकर अपने माता-पिता के पास आ गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

Kia की कारों की बिक्री में आया उछाल या गिरावट, पहली छ:माही के आंकड़े

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

अगला लेख