Hanuman Chalisa

इंदौर को मिली नवीन माइक्रोलाइट हवाई जहाज की सौगात

Webdunia
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 (23:42 IST)
इंदौर। नं.1 एमपी एयर स्क्वॉड्रन एनसीसी इंदौर को नए साल में नवीन माइक्रोलाइट हवाई जहाज (जेन एयर सीएच -701 स्ट्रोल, डब्ल्यू -3410) की सौगात मिली है। इसे हासिल करने के लिए ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर किशोर मल्होत्रा (सेना मेडल), एनसीसी ग्रुप मुख्यालय इंदौर और कमान अधिकारी नं.1 एमपी एयर स्क्वॉड्रन एनसीसी इंदौर के विंग कमांडर अमित व्यास का पिछले चार सालों से सतत् प्रयास रहा, जिसकी बदौलत एनसीसी कैडेटों को यह माइक्रोलाइट हवाई जहाज प्राप्त हुआ। 
सनद रहे कि एयर विंग एनसीसी में माइक्रोलाइट की उड़ान गतिविधियां माइक्रोलाइट हवाई जहाज की गैरमौजूदगी के कारण बंद पड़ी थीं, लेकिन अब इसके आ जाने से उड़ान की गतिविधियां फिर से शुरू हो जाएंगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा सभी एयर एनसीसी के कैडेटों को मिलेगा, जो इंदौर मुख्यालय के अंतर्गत आते हैं। 
दरअसल, यह माइक्रोलाइट कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को एयर विंग एनसीसी लेने हेतु प्रेरणा का स्त्रोत है। साथ ही साथ एयर विंग के कैडेटों के लिए एयरफोर्स में होने वाले वायु प्रशिक्षण का प्रथम अनुभव भी उन्हें यहीं पर मिलेगा। 
नं.1 एमपी एयर स्क्वॉड्रन इंदौर को आने वाले समय में वायरस-80 नामक माइक्रोलाइट आवंटित होना तय है। इसके उपरांत कैडेटों को वायु प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। यह जानकारी नं.1 एमपी एयर स्क्वॉड्रन इंदौर एनसीसी के वारंट ऑफिसर राजकुमार भान ने दी।  

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख