Hanuman Chalisa

Indore : लड़की को कट मारने पर विवाद, कार से लटकाकर 3 KM तक घसीटा

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (10:19 IST)
Indore Crime News : बुधवार रात को शहर में एक लड़की को कार से कट मारने का विवाद इतना बढ़ा कि कार सवार युवक एक नाबालिग को कार से लटकाकर 100 की स्पीड़ में गाड़ी दौड़ाते हुए 3 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। इस बीच वह चीखता-चिल्लाता रहा। बाद में उसे एक सूनसान जगह पर छोड़ा।
 
खबरों के अनुसार, पुलिस के मुता‍बिक, आरोपी नाबालिग के दोस्तों को कट मारकर निकले थे और वह उन्हें समझाने गया था। कार का कांच खुला होने के कारण वह उस पर हाथ टिकाकर खड़ा हो गया। इसी बीच ड्राइवर ने अचानक कार का कांच चढ़ा दिया और तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाते हुए 3 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।
 
नाबालिग को आरोपियों ने निरंजनपुर चौराहा से देवास नाका होते हुए निपानिया से एडवांस एकेडमी के पास जाकर छोड़ा। बाद में नाबालिग के दोस्तों ने घटना का वीडियो पुलिस को दिखाया। वीडियो देखने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि शहर में रात के समय हो रही गुंडागर्दी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख