Hanuman Chalisa

मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी, सेबी अध्यक्ष तुरंत इस्तीफा दें, इंदौर में बोले पवन खेड़ा

Webdunia
सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (21:04 IST)
जिस तरह से भाजपा सरकार कार्य कर रही है और साथी दलों में तोड़फोड़ की कोशिश कर रही है, मुझे लगता है कि मोदी सरकार को अपने कर्मों का फल भोगने के लिए 5 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 5 साल से काफी साल पहले ही यह सरकार गिर जाएगी। आगामी 4 राज्यों के चुनावों में कांग्रेस चारों स्थानों पर सरकार बनाएगी जिसके बाद राष्ट्रीय राजनीति का परिदृश्य और बदलेगा। 
ALSO READ: Caste Census पर RSS के बयान पर कांग्रेस का रिएक्शन, बताया BJP और संघ क्यों कर रहे हैं विरोध
ये दावा कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर पवन खेड़ा ने स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के संवाद कार्यक्रम में कही। वे भाजपा द्वारा अपने साथी दलों के सांसदों को तोड़ने की कोशिशों के सवाल पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने आज माधवी बुच द्वारा सेबी अध्यक्ष रहते हुए आईसीआईसीआई की दो कंपनियों से लगातार सैलरी लिए जाने का भंडाफोड़ करते हुए बैंक और सेबी दोनों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सेबी अध्यक्ष से यह भी पूछा है कि क्या ऐसी और भी कंपनियां हैं जिनसे वे लाभ ले रही हैं। रेगुलेट करने का दायित्व वाली संस्था की प्रमुख द्वारा कंपनियों से लाभ लिए जाने की गंभीर कदाचरण, हितों का टकराव और अनैतिक बताते हुए कहा कि अब भी यदि सरकार से पद से नहीं हटाया जाता तो उन्हें स्वयं पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। 
 
देश में रूल ऑफ लॉ की जरूरत : पवन खेड़ा ने खुशी व्यक्त की कि इस विषय में सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं निर्णय लिया। देश में रूल ऑफ लॉ होना चाहिए, वरना पड़ोसी देश और भारत में फर्क क्या रह जाएगा। स्वतंत्र मीडिया को देश की ज़रूरत बताते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर इस दिशा में कार्य करने की बात कही। 
ALSO READ: प्रियंका गांधी पर विवादित पोस्ट को लेकर विवाद में तहसीलदार अमिता सिंह, कांग्रेस ने सीएम से की कार्रवाई की मांग
 
गोदी मीडिया पर साधा निशाना : पवन खेड़ा ने गोदी मीडिया को अनेक बार आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मीडिया और विपक्ष का गठजोड़ ज़रूरी है। लेकिन, हो यह रहा है कि कुछ मीडिया सिर्फ राष्ट्रीय मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए और सरकार को सवालों से बचाने के लिए निरर्थक मुद्दों पर बहस करते रहते हैं। कांग्रेस का हिन्दू हितों के प्रति जागरूक न होने का नैरेटिव से करने की कोशिश भी ऐसा ही मुद्दा है। भाजपा का एजेंडा देश का एजेंडा नहीं है। 
कांग्रेस शासन में बैखोफ था मीडिया : उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जब देश में 400 से ज्यादा सीटें थीं तब भी मीडिया बेखौफ सरकार के खिलाफ रिपोर्ट देता था और अन्ना हजारे जैसे लोग निडर होकर आंदोलन करते थे। ये होता है लोकतंत्र। आज मीडिया में हिम्मत नहीं है कि प्रधानमंत्री और सरकार से सवाल कर सके। आज कैग रिपोर्ट के खुलासे भी मीडिया की सुर्खियां नहीं बनते। 
 
गैर भाजपा सरकार वाले राज्यों की घटनाओं पर मीडिया बीस-बीस दिन डिबेट कराती है जबकि समान घटना भाजपा शासित राज्य में होने पर मीडिया संस्थान रस्म अदा कर चुप्पी ओढ़ लेते हैं।  उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा गढ़ी गई अतिमानव की छबि का देश पर तो असर हुआ ही, स्वयं मोदीजी भी इसके शिकार हो गए और स्वयं को भगवान का अवतार मानने लगे। जब घमंड इस स्तर पर चढ़ जाए तो जनता सबक सिखाती ही है।
 
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का नया दौर : पवन खेड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की खराब स्थिति सुधारने के लगातार चर्चा जारी है तथा अनेक कदम उठाए जाने वाले हैं जिनका शीघ्र ही असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का नया दौर चल रहा है। कांग्रेस में देश की परिस्थितियों के प्रति लचीलापन, निरंतरता और राष्ट्रीय हित के प्रति दृढ़ता दोनों है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा जाने वालों से कांग्रेस के कमजोर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन लोगों के जाने से कांग्रेस और मजबूत हुई है। 
ALSO READ: जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
कश्मीर चुनाव को लेकर कटघरे में भाजपा : नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा-पत्र को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस से सवाल पूछे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा स्वयं कटघरे में है क्योंकि उसने पीडीपी जैसी कश्मीर में पाकिस्तान की मुद्रा भी चलाने और विभाजनकारी एजेंडे वाली पार्टी के साथ गठबंधन भी किया और सरकार बनाई। 
 
महिला सुरक्षा पर दोहरा रवैया क्यों : देश के मीडिया, सामाजिक संगठनों और केंद्र सरकार द्वारा महिला अपराधों पर सिलेक्टिव अप्रोच पर भी उन्होंने दुख व्यक्त किया। गैर भाजपा शासित राज्यों की घटनाओं पर ही क्यों विरोध होता है?  बंगाल की घटना पर अनेक रैलियां निकालने वाली भाजपा बदलापुर, यूपी, मप्र, मणिपुर पर क्यों खामोश रहती है। 
 
संवाद कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, सुदेश तिवारी, गौरव चतुर्वेदी, रचना जौहरी एवं अभिषेक बड़जात्या ने पवन खेड़ा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे एवं महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा का स्वागत किया। 
 
संचालन वरिष्ठ पत्रकार आलोक बाजपेयी ने किया। वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लिंबोदिया, मीना राणा शाह एवं श्री सुदेश गुप्ता ने स्मृति चिन्ह एवं क्लब द्वारा प्रकाशित गांधी साहित्य भेंट किया। कार्टूनिस्ट कुमार लाहोटी नेपवन खेड़ा एवं अभय दुबे को उनके कैरीकेचर भेंट किए। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता हर्ष जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनका पुष्प हार से स्वागतपवन खेड़ा ने किया। आभार प्रवीण कुमार खारीवाल ने माना। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

Pithampur की रामकी एनवायरो कंपनी में 3 ब्लास्ट, 1 KM तक गूंजी धमाकों की आवाज, भूकंप जैसे झटके, लोगों में हड़कंप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Samrat Choudhary : 9 साल में ही सम्राट चौधरी कैसे बने मोदी-शाह की पसंद, मिला RSS का साथ

बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे Samrat Choudhary, नीतीश युग का अंत

अगला लेख