रेस्तरां में भाजयुमो नेताओं में मारपीट पर बवाल, संगठन ने नोटिस जारी कर पूछा सवाल

Webdunia
रविवार, 11 जून 2023 (11:52 IST)
Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वैभव पवार के सामने भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ के समर्थकों ने पिटाई कर दी। मामले पर बवाल मच गया। भाजपा ने इस मामले में सौगात मिश्रा, शुभेंद्र गौड़ और नमन सोनी को नोटिस जारी किया है।
 
शनिवार को हुई यह घटना रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसके कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रेस्तरां में हुई मारपीट की घटना को लेकर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने सौगात मिश्रा, शुभेंद्र गौड़ और नमन सोनी को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है।
 
क्यों हुई सौगात मिश्रा की पिटाई : इंदौर दौरे पर आए पवार की मौजूदगी में भंवरकुआं क्षेत्र के एक रेस्तरां में भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा द्वारा मोर्चे के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ के पिता को लेकर टिप्पणी किए जाने के बाद विवाद की शुरुआत हुई। विवाद बढ़ने पर मिश्रा को गौड़ के कथित समर्थकों ने पीट दिया।
 
विवाद के बाद शहर भाजपा कार्यालय पहुंचे मिश्रा ने इस वाकये को सामान्य बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी संगठन को तमाम घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। हालांकि, बाद में उन्होंने गौड़ के इशारे पर गुंडों द्वारा उन पर घात लगाकर हमला करने का आरोप लगाया।
 
शुभेद्र गौड़ ने बताया कि सौगात ने गलत टिप्पण करते हुए कहा कि बड़े पिता का देहांत हुआ है पिता का तो नहीं हुआ ना? यह जानकारी मिलने पर मैं वहां गया था। कार्यकर्ताओं को यह टिप्पणी बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने सौगात की पिटाई कर दी।
 
उधर, युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने इस घटनाक्रम के दो कथित वीडियो ट्वीट किए हैं।
 
त्रिपाठी ने ट्वीट में सवाल किया कि खुलेआम गुंडागर्दी करते इन युवा मोर्चा पदाधिकारियों पर अब तक कोई पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं की गई है? क्या पुलिस सिर्फ उन आंदोलनकारियों पर ही तत्परता से कार्रवाई करती रहेगी, जो सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं?
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

200 करोड़ से ज्‍यादा की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, इस तरह बनाया अमीर व्‍यापारियों को निशाना

PM मोदी ने भाजपा को बंगाली अस्मिता का एकमात्र रक्षक बताया, टीएमसी पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे, राज ठाकरे का पलटवार

अगला लेख