Hanuman Chalisa

अब इंदौर के BRTS पर चलेंगी केवल विद्युत चालित बसें, बनेगा हरित परिवहन गलियारा

डीजल से चलने वाली बसों को हटाया जाएगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (15:24 IST)
Indore News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में प्रशासन ने अपनी तरह के संभवत: पहले प्रयोग के तहत 11.45 किलोमीटर लंबे बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (BRTS) गलियारे को हरित (green) परिवहन गलियारे में बदलने का फैसला किया है। इसके तहत डीजल (diesel) चालित बसों को इस गलियारे से हटाकर इसमें केवल बिजली से चलने वाली बसों (Electric Buses) का परिचालन किया जाएगा।

ALSO READ: सियाम के सम्मेलन में बोले मोदी, पर्यावरण अनुकूल परिवहन का विकास समय की मांग
 
विद्युत चालित बसों का संचालन होगा : इंदौर नगर निगम (आईएमसी) की एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आईएमसी की आयुक्त हर्षिका सिंह ने बताया कि हम बीआरटीएस को देश का अपनी तरह का पहला हरित परिवहन गलियारा बनाने जा रहे हैं। इसके तहत इस गलियारे में डीजल से चलने वाली बसों को हटाया जाएगा और इनके स्थान पर केवल बिजली से चलने वाली बसों का परिचालन किया जाएगा।

ALSO READ: वाहन कंपनियों को भरोसा, बजट में हरित परिवहन को बढ़ावा देना जारी रखेगी सरकार
 
10 बिजली चालित बसें खरीदी गईं : उन्होंने बताया कि इसके लिए 10 बिजली चालित बसें खरीदी गई हैं तथा आने वाले दिनों में ऐसी करीब 40 बसें और खरीदी जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि शहर के निरंजनपुर चौराहा से राजीव गांधी चौराहा के बीच 11.45 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस में फिलहाल 49 लोक परिवहन बसों का परिचालन किया जाता है और हर दिन करीब 50,000 यात्री सफर करते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

मानसून की बेरुखी से सुलग उठी इंदौर की रसोई, टमाटर, गिलकी, लौकी खा रहे भाव, दूसरे राज्‍यों से सप्‍लाय कम

Reliance Industries बनाएगी 2 लाख ग्रीन जॉब्स, अनंत अंबानी का ऐलान, रिलायंस की कमाई में दिखेगा न्यू एनर्जी बिजनेस का असर

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

जियो आईपीओ का इंतजार खत्म, 27 करोड़ शेयरों तक का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

अगला लेख