Hanuman Chalisa

Indore : नर्सिंग छात्रा को अश्लील डांस के लिए किया मजबूर, जानिए क्‍या है मामला...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (19:47 IST)
Nursing student forced to do obscene dance : मध्यप्रदेश के इंदौर में 17 वर्षीय नर्सिंग की छात्रा और उसके युवक दोस्त को अश्लील नृत्य करने पर मजबूर करने के आरोप में उसके मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है। मकान मालिक पर नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त को कुत्ता बांधने के पट्टे से पीटने का भी आरोप है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
ALSO READ: बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर ठगे 36 लाख रुपए, 8 लोग गिरफ्तार
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने मामले का संज्ञान लेकर पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 30 मार्च की रात 17 वर्षीय किराएदार छात्रा और उसके दोस्त को अश्लील नृत्य करने पर मजबूर किया।
 
कुत्ता बांधने के पट्टे से पीटने का भी आरोप : अधिकारी ने बताया कि छात्रा का दोस्त उससे मिलने उसके घर आया था। उन्होंने बताया कि नशे में धुत बताए जा रहे 45 वर्षीय मकान मालिक पर नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त को कुत्ता बांधने के पट्टे से पीटने का भी आरोप है। अधिकारी ने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ भारतीय दंड विधान और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
आरोपी मकान मालिक गिरफ्तार : उन्होंने बताया कि इस घटना में पीड़ित छात्रा के मकान मालिक का नाबालिग बेटा भी कथित रूप से शामिल था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके नाबालिग बेटे को नोटिस जारी किया गया है। विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
ALSO READ: अश्लील कंटेंट दिखाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, 18 OTT प्लेटफॉर्म किए बैन
इंदौर की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने बताया कि सीडब्ल्यूसी ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया,हमने पुलिस को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है कि पीड़ित बच्ची अभी किस हाल में है और मामले में कौनसे कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। (भाषा) (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख