Hanuman Chalisa

मातृ शक्ति कांवड़ यात्रा का आयोजन

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2023 (18:15 IST)
Matri Shakti Kanwar Yatra: पवित्र श्रावण मास एकादशी के पवन अवसर पर रावल परिवार द्वारा इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में  रविवार, 27 अगस्त को भव्य पारिवारिक मातृ शक्ति कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
 
यात्रा ढोल-नगाड़ों व डीजे के साथ सुबह 9:30 बजे श्री सीतला माता मंदिर, कड़ाबीन से होकर सागर चौराहा, मल्हारगंज, गोपाल निवास चौराहा, बड़ा बड़ागणपति मंदिर, अंतिम चौराहा होते हुए भूतेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के रूप में नन्ही बालिकाएं शामिल हुईं। साथ ही वृद्ध माताओं ने अपने परिवार सहित बड़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाया। यात्रा मार्ग पर सभी रहवासियों द्वारा कावड़ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
कांवड़ यात्रा की संयोजक श्रीमती सोनिया गौरव रावल ने बताया कि 100 से अधिक माताओं, बहनों और बच्चो ने परिजन सहित श्री भूतेश्वर महादेव को जल अर्पित कर पुण्य प्राप्त किया तथा महाआरती में हिस्सा लिया। 
 
यात्रा समापन पर सभी को खिचड़ी व केले का प्रसाद वितरण किया गया। सोनिया रावल ने इस सफल आयोजन का श्रेय भूतेश्वर महादेव के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने समस्त रावल परिवार और महिला मंडल सदस्यों को उनके सहयोग व योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस पूरी यात्रा के दौरान पुलिस विभाग व नगर निगम का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

अगला लेख