Hanuman Chalisa

शुरू हुआ श्री पितरेश्वर हनुमान धाम का महाभोज, 10 लाख लोगों के लिए महाप्रसादी

Webdunia
मंगलवार, 3 मार्च 2020 (17:11 IST)
इंदौर। देश के करोड़ों लोगों की आस्था आज भी हनुमानजी में हैं। श्री पितरेश्वर हनुमान धाम में अतिरुद्र महायज्ञ में 24 लाख आहुतियां पूरी होने के बाद भगवान को भोग अर्पित करने के बाद 10 लाख लोगों के 'नगर भोज' की शुरुआत हो गई। शाम 4 बजे से शुरू हुआ यह नगर भोज देर रात तक चलेगा।
 
करीब 10 स्थानों पर नगर भोज का आयोजन किया जा रहा है। 50 ट्रैक्टरों से भोजन पहुंचाया जा रहा है। सारी व्यवस्था को खुद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय देख रहे हैं। नगर भोज का आयोजन बड़ा गणपति से लेकर श्री पितरेश्वर हनुमान धाम तक के 7 किमी लंबे मार्ग पर किया जा रहा है।
 
5 हजार कार्यकर्ता इस बात ट्रैफिक की व्यवस्था को भी संभाले हुए हैं। ये कार्यकर्ता इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि राहगीरों और प्रसादी ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
 
महाप्रसादी बनाने के लिए इंदौर के अलावा रतलाम, दाहोद, कोटा, जयपुर, बांसवाड़ा और जयपुर से भी हलवाइयों को बुलाया गया है। 2000 डिब्बे शुद्ध घी, 90 टंकी तेल, 1000 क्विंटल आटा, 1000 क्विंटल शक्कर, 500 क्विंटल बेसन, 500 क्विटन आलू, 500 क्विंटल सब्जी, 500 किलो मसाले व अन्य खादय सामग्री से महाप्रसादी तैयार की गई है।
 
कैलाश विजयवर्गीय ने महाप्रसादी बनाने में सेवा की। माता अन्नपूर्णा की प्रतीक के रूप में 2000 हजार महिलाएं भी प्रसाद वितरित कर रही हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा नगर भोज होगा। एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनेगा जब लाखों लोग एक साथ बैठकर महाप्रसादी को ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख