Hanuman Chalisa

पुरुषोत्तम रूपाला बोले- क्‍या सनातन धर्म विरोधियों के साथ चुनाव लड़ेगा INDIA Alliance

Webdunia
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (18:58 IST)
Madhya Pradesh Politics : द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के नेताओं द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादास्पद बयानों पर केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) के खिलाफ हमला बोला। रूपाला ने कहा कि विपक्षी दलों के इस गठबंधन को तय करना होगा कि क्या वह सनातन धर्म विरोधी लोगों के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में उतरेगा?
 
रूपाला ने कहा कि विपक्षी दलों के इस गठबंधन को तय करना होगा कि क्या वह सनातन धर्म विरोधी लोगों के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में उतरेगा? मंत्री रूपाला ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तीसरी वर्षगांठ पर इंदौर में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के दौरानकहा, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को सोचना चाहिए कि वे कैसे लोगों के साथ हैं?
 
मंत्री रूपाला ने कहा, इन दलों को तय करना होगा कि क्या वे सनातन धर्म को खत्म करने की बात कहने वाले लोगों का बोझ उठाकर चुनाव लड़ना चाहते हैं या देश की संस्कृति के साथ खड़े होकर चुनाव लड़ना चाहते हैं? वैसे जनता भी अपने स्तर पर इन दलों का चुनावी भविष्य तय करेगी।
 
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संविधान, दोनों की मूलभूत अवधारणा है कि सभी धर्मों का आदर किया जाना चाहिए और किसी भी धर्म का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। रूपाला ने द्रमुक नेताओं की विवादास्पद बयानबाजी की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल बयान दे रहे लोग इस मूलभूत अवधारणा का उल्लंघन कर रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख