Hanuman Chalisa

रामकृष्ण मिशन इंदौर ने किए नर्मदा डूब क्षेत्र में राहत कार्य, बच्चों को भेंट कीं कपड़े और मिठाइयां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (06:00 IST)
इंदौर। रामकृष्ण मिशन (Ramakrishna Mission), इंदौर के सचिव स्वामी निर्विकारानंदजी (Nirvikaranandji) ने बताया कि स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) सदैव धर्म को व्यावहारिक जीवन में परिणत करने का आग्रह करते थे। स्वामीजी कहते थे कि 'मनुष्यों में साक्षात भगवान के दर्शन भाव से सेवा' करना श्रेयस्कर है।
 
इसी क्रम में बुधवार, 17 जुलाई को रामकृष्ण मिशन, इंदौर द्वारा नर्मदा तट के दूरस्थ एवं असुलभ ग्राम कोटबुधनी जिला बड़वानी में नाव से जाकर 77 परिवारों के 177 बच्चों को कपड़े और मिठाइयां भेंट की गईं एवं द्वितीय चरण में बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां, पेन, पेंसिल, जूते, मोजे और वाटर बॉटल इत्यादि भेंट की जाएंगी। पूर्व में भी दवाई और अन्य आवश्यक वस्तुओं को भेंट किया गया था।

 
ज्ञात हो कि रामकृष्ण मिशन, इंदौर द्वारा नर्मदा क्षेत्र के कुछ सरकारी विद्यालयों में गत 3 वर्षों से सतत शिक्षण सामग्री (मेटलिक ग्रीन बोर्ड, टेबल, चेयर, पंखे) भेंट की गई है। इस सेवा कार्य में रामकृष्ण मिशन के स्वामी महातीर्थानंदजी के सान्निध्य में अंकित, मुकेश, पृथ्वीराज, आशुतोष, गणेश, शैलेंद्र और अन्य भक्तगण सम्मिलित हुए।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख