Hanuman Chalisa

इंदौर में मंदबुद्धि नाबालिग को घर बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Webdunia
शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (13:12 IST)
इंदौर। इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका के साथ पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर बुलाकर दुष्कर्म किया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। घटना का पता तब चला जब बालिका अपने घर में नहीं दिखी और उसकी बहन उसे ढूंढती हुई पड़ोस में पहुंची।

काफी देर तक जब बालिका नहीं मिली तो उसकी बड़ी बहन ने पड़ोस में रहने वाले परिवार से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस बीच बहन द्वारा आवाज देने पर आरोपी के मकान की दूसरी मंजिल से बालिका बदहवास हालत में बाहर आई। यह देखकर बहन घबरा गई। बहन ने उससे पूछा तो उसने बताया कि आरोपी ने बहाने से उसे ऊपर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब बालिका के माता-पिता ने पूछा तो उसने बताया कि आरोपी उसके साथ पहले भी दुष्कर्म कर चुका है। इस पर गुस्साए परिजन बालिका को लेकर शाम करीब सात बजे हीरा नगर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

इधर पुलिस थाने पर 3 घंटे तक बालिका से पूछताछ कर लिखा-पढ़ी करती रही। इस दौरान परिजन ने थाने के अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया। उनका उनका कहना था कि बालिका ठीक से बोलने में सक्षम नहीं है, हमारी मौजूदगी में वह खुलकर बता सकती है। इसके बावजूद पुलिस ने नहीं सुनी।

इस बीच, पीड़िता के परिजन शुक्रवार को DIG और विधायक रमेश मेंदोला से मिले और एफआईआर ठीक से नहीं लिखने व मेडीकल सही ढंग से नहीं कराने की शिकायत की।

सम्बंधित जानकारी

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख