Hanuman Chalisa

इंदौर में मंगलवार को 'रावण दहन', किसी रावण को रेनकोट पहनाया तो किसी को हेलमेट...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (23:55 IST)
इंदौर। विजयादशमी के पर्व पर इंदौर में मंगलवार को 'रावण दहन' का कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में हर्ष और उल्लास के साथ मनाए जाने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। चूंकि इस बार मानसून लंबे समय तक चला लिहाजा, 'रावण दहन' के आयोजकों ने विशेष सावधानी बरती है।

इंदौर में रोजाना ही असमय की बारिश ने नवरात्र के गरबों को तो प्रभावित किया ही है साथ ही साथ रावण दहन की तैयारियों को भी प्रभावित किया। दशहरा मैदान पर परंपरागत रावण को इस बार रेनकोट पहनाया गया है ताकि दहन के वक्त बारिश भी बाधा नहीं पहुंचा सके।
शहर में दशहरा मैदान पर होने वाले रावण दहन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। कई दशक पहले इंदौर में एकमात्र रावण दहन का महाआयोजन दशहरा मैदान पर ही होता था, लेकिन समय बदलने और शहर का विस्तार होने के कारण अन्य हिस्सों में भी रावण बनाए जाने लगे। दशहरा मैदान पर पिछले 55 साल से रावण का दहन किया जा रहा है। इस बार यहां 111 फीट का रावण बनाया गया है।
छावनी क्षेत्र में भी कई सालों से 'रावण दहन' का कार्यक्रम होता आया है। पहले 'रावण दहन' का कार्यक्रम जीपीओ चौराहे पर होता था, लेकिन वहां पर बिल्डिंग बनने से अब इसका दहन सरकारी स्कूल मैदान में होता है, जो कि छावनी जाने के रास्ते में पड़ता है।

छावनी में बने रावण को वॉटरप्रुफ बनाया है। यदि शाम के वक्त बारिश भी आती है तो 'रावण दहन' के कार्यक्रम में विघ्‍न नहीं पड़ेगा। साथ ही साथ इस बुलेट प्रुफ रावण में रखे गए पटाखे भी अपनी बुलंदी के साथ छूटेंगे।
दशहरा मैदान, छावनी और इसके बाद विजय नगर क्षेत्र में 'रावण दहन' देखने के लिए काफी भीड़ जमा होती है। नए बसे इंदौर कहे जाने वाले विजय नगर क्षेत्र में भी 'रावण दहन' का कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होता है। इसके दहन को देखने के लिए भारी जमावड़ा होता है।
 
विजय नगर में इस बार 'रावण दहन' का आयोजन इसलिए भी दिलचस्प हो गया है, क्योंकि यहां रावण को हेलमेट पहनाया गया है। यह रावण शहरवासियों को सुरक्षा का संदेश देता हुआ नजर आ रहा है। इंदौर में बिना हेलमेट 2 पहिया वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने मुहिम छेड़ रखी है, क्योंकि कई वाहन चालकों की मौत सिर्फ इसलिए हुई कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख