Hanuman Chalisa

इंदौर में सीवियर कोल्ड डे, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 11 दिसंबर 2024 (09:34 IST)
Severe cold day in Indore: इंदौर (Indore) में मंगलवार को सीवियर कोल्ड डे (Severe cold day) रहा। दिनभर चली ठंडी हवाओं से पूरा शहर ठिठुरन में है। रात को भी काफी ठंड है। इंदौर में सोमवार रात का तापमान 8.7 (-4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार दिन का तापमान 22.1 (-7) डिग्री सेल्सियस रहा। 
इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है।ALSO READ: जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, तापमान शून्य से नीचे
 
यह स्थिति सीवियर कोल्ड की है : सीनियर मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक यह स्थिति सीवियर कोल्ड की है। इंदौर में इस सीजन का यह पहला सीवियर कोल्ड डे है। लोगों को तेज और ठंडी हवाओं से बचने की सलाह दी गई है। ऊनी वस्त्रों के साथ सर्दी से बचने के लिए टोपी, हेलमेट आदि का उपयोग शुरू करने के लिए कहा गया है।ALSO READ: जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, तापमान शून्य से नीचे
 
जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं : उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। यहां पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हो रहा है। इस वजह से इंदौर और आसपास के हिस्सों में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं।ALSO READ: पंजाब में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी से दिल्ली में छुटेगी कंपकंपी, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
 
मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी : उत्तर भारत में पहाड़ों की बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी उतर आई है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी ने रात का तापमान रिकॉर्ड 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार पचमढ़ी देश का 10वां सबसे ठंडा शहर रहा। शाजापुर, रायसेन, राजगढ़, धार, जबलपुर, जबलपुर, सिवनी, सागर, नर्मदापुरम और नीमच जैसे कई जिलों में शीतलहर चली।
 
कब रहता है कोल्ड डे? : जब दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री कम हो और रात का 10 डिग्री से कम हो तब कोल्ड डे माना जाता है। अब आगे 3 से 4 दिन ऐसी ही कड़ाके की सर्दी के आसार हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

सभी देखें

नवीनतम

Poll of Polls : 5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार? पढ़िए पोल्स ऑफ पोल्स के अनुमान

MP के धार में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 10 से ज्‍यादा लोगों की मौत

Tamil Nadu Election 2026 में क्या विजय की TVK करेगी बड़ा उलटफेर, एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े

योगी सरकार का खास तोहफा: 2493 बुजुर्गों को मिला तीर्थ और भ्रमण का अवसर

बेसहारा बेटियों की बनी ढाल योगी सरकार, 66 शादियां कर निभाई अभिभावक की जिम्मेदारी

अगला लेख