Festival Posters

इंदौर में ठंड ने तोड़ा 37 साल का रिकॉर्ड, शनिवार रात का पारा 7 डिग्री दर्ज, शीतलहर का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 नवंबर 2025 (18:05 IST)
Indore Weather Update News : पहाड़ों पर बर्फबारी का सीधा असर मध्‍य प्रदेश के इंदौर में भी देखने को मिल रहा है। शहर में इन दिनों खासकर रात के समय ठंड का असर तेजी से बढ़ गया है। ठंड ने 37 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार रात न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने इंदौर और आसपास के जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। यह तापमान औसत न्यूनतम तापमान से 9 डिग्री कम है। दिन में जहां शहरवासियों को धूप निकलने से राहत मिल रही है, वहीं उत्तरी हवाएं रात से अल सुबह तक कड़ाके की ठंड का अहसास करवा रही हैं।

खबरों के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी का सीधा असर मध्‍य प्रदेश के इंदौर में भी देखने को मिल रहा है। शहर में इन दिनों खासकर रात के समय ठंड का असर तेजी से बढ़ गया है। ठंड ने 37 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार रात न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने इंदौर और आसपास के जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। यह तापमान औसत न्यूनतम तापमान से 9 डिग्री कम है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से इन राज्यों में चमकी ठंड, जानिए कहां कैसा है मौसम
दिन में जहां शहरवासियों को धूप निकलने से राहत मिल रही है, वहीं उत्तरी हवाएं रात से अल सुबह तक कड़ाके की ठंड का अहसास करवा रही हैं। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तरी हवाएं सीधे मध्य प्रदेश की ओर आ रही हैं। 37 साल पहले 30 नवंबर को इंदौर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सुबह के समय दिखने वाला हल्का कोहरा आने वाले दिनों में घना हो सकता है। जिस तरह से तापमान में कमी आ रही है, उसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि और भी रिकार्ड टूटेंगे। अब से पहले जब भी नवंबर में सर्वाधिक ठंड के रिकार्ड बने हैं, वो 25 से 30 नवंबर के बीच बने हैं, लेकिन इतिहास में पहली बार नवंबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर पहुंचा है।
ALSO READ: Weather Update : थमा बारिश का दौर, अब पड़ेगी जमकर ठंड, जानें देशभर का मौसम
दिन में जहां शहरवासियों को धूप निकलने से राहत मिल रही है, वहीं उत्तरी हवाएं रात से अल सुबह तक कड़ाके की ठंड का अहसास करवा रही है। वर्तमान में उत्तर भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवाओं के घेरे के रूप में 3.1 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। यही वजह है कि अभी जहां इंदौर सहित पश्चिमी मप्र में उत्तरी हवाओं के कारण रात का तापमान गिरा हुआ है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, क्या है कर्नाटक से केरल तक मौसम का हाल?
प्रदेश के कई शहरों का तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर रिकॉर्ड किया जा रहा है। खासतौर पर राजगढ़ जैसे मैदानी इलाके शामिल हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव की 5 सबसे छोटी जीत, कोई 27 वोटों से जीता तो किसी को 30 वोट से मिली जीत

Srinagar Blast : अमोनियम नाइट्रेट से दहला श्रीनगर का पुलिस स्टेशन, 9 की मौत, क्या है धमाके का फरीदाबाद कनेक्शन?

श्रीनगर में पुलिस थाने के पास विस्फोट, धमाके से कई गाड़ियों में लगी आग

'लोकल से ग्लोबल' बन रही PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बनारसी सिल्क की कारीगरी

अगला लेख