Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर में 6 नवंबर को होगा सोशल मीडिया कॉन्क्लेव, वक्ता के रूप में शामिल होंगी जानी-मानी हस्तियां

हमें फॉलो करें इंदौर में 6 नवंबर को होगा सोशल मीडिया कॉन्क्लेव, वक्ता के रूप में शामिल होंगी जानी-मानी हस्तियां
, बुधवार, 2 नवंबर 2022 (21:56 IST)
इंदौर। इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव 6 नवंबर को देअविवि के तक्षशिला परिसर के मुख्य सभागार में आयोजित हो रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया इत्यादि के माध्यम से बहुत ही सकारात्मक वातावरण बन गया है। पंजीयन लिंक खुलते ही बड़ी संख्या में पंजीयन हुए थे, जो लिंक बाद में होने के बाद भी तेजी से जारी रहे। 
 
विश्व संवाद केंद्र मालवा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता तथा सचिव प्रणव पैठणकर ने बताया कि कार्यक्रम के विषय में प्रत्येक वर्ग में विशेषकर युवाओं में अधिक उत्साह है। पंजीयन में आयुवर्ग को देखने और सहायता डेस्क पर लगातार आ रहे फोन कॉल्स आ रहे हैं। इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव एक ऐसा मंच है जो सोशल मीडिया पर सक्रिय सभी लोगों को एकसाथ लाएगा, उन्हें मंच देगा। 
 
उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव में देश के पांच प्रमुख ऐसे नाम आ रहे है, जिनकी सोशल मीडिया पर अपनी पहचान है। कॉन्क्लेव में वक्ता अलग-अलग विषयों पर सत्र लेंगे, सत्र रोचक और ज्ञानवर्धक होंगे। देशभर से इस कार्यक्रम में चुनकर आने वाले प्रतिभागियों से वे मुक्त संवाद भी करेंगे। इन पांच प्रमुख वक्ताओं के अलावा भी अपने-अपने क्षेत्र में प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सेलिब्रिटी और एक्टिविस्ट आएंगे। 
 
प्रणव पैठणकर ने बताया कि पहले वक्ता टाइम्स नाउ नवभारत समूह के सुशांत सिन्हा, दूसरी ऋचा अनिरुद्ध, तीसरे वक्ता हैं राष्ट्रपति की सुरक्षा अधिकारियों में प्रमुख की भूमिका में रहने वाले मेजर सुरेंद्र पूनिया। ये एक एथलीट भी रहे हैं। रक्षा और विदेश मामलों पर मेजर सुरेंद्र पूनिया टीवी से लेकर ट्विटर तक तथ्य सबके सामने रखते हैं।
 
चौथे वक्ता डॉक्टर गौरव प्रधान हैं। वे एक डेटा एनालिटिक है। डॉक्टर प्रधान ने कई बार भारत विरोधी तत्वों को अपने अकाट्य तर्कों से एक्सपोज किया है। पांचवीं वक्ता के रूप में पीनाज त्यागी शामिल होंगी। उन्होंने कई न्यूज चैनलों पर काम किया है। 
 
सोशल मीडिया कॉन्क्लेव के लिए पंजीयन लिंक जारी की गई थी जिसके माध्यम से हजारों पंजीयन हुए थे। चयनित लोगों को E-Pass भेजे जा रहे हैं। विश्व संवाद केंद्र मालवा तथा इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव के सोशल मीडिया हैंडल्स पर कॉन्क्लेव की अपडेट्‍स भी लगातार मिलती रहेगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शराब बंदी को लेकर उमा भारती ने साधा निशाना, शिवराज सरकार से की यह अपील...