Hanuman Chalisa

आसमान में रोशनी की अजीबो-गरीब हरकत, लोगों की भीड़ जुटी (वीडियो)

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2017 (21:31 IST)
इंदौर। सोमवती अमावस्या के दिन रात करीब 8.45 बजे आसमान में दिखाई दी एक अजीबो-गरीब चीज ने न केवल कौतूहल पैदा किया बल्कि जिसने भी इन्हें देखा, वह कुछ देर के लिए दंग रह गया। आसमान में रोशनी के तीन गोले एक-दूसरे का पीछा कर रहे थे...इस तरह का अनोखा नजारा इंदौर के कृषि कॉलेज से पिपल्याहाना रोड पर नाग मंदिर के समीप देखने को मिला। 

दरअसल जब इस भीड़ भरे रोड़ पर जा रहे थे, तभी अचानक एक के बाद एक करके गाड़ियां रुकती चली गईं। इसके बाद भीड़ आसमान की तरफ देख रही थी, जहां एक अद्‍भुत नजारा लोग देख रहे थे। आसमान में तीन रोशनी के गोले थे, जो एक दूसरे का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे थे। 
 
 
आसमान में आखिर ये तीन गोले थे क्या? वेबदुनिया प्रतिनिधि ने भी बहुत देर तक ध्यान से इन्हें देखा और पाया कि यह सब लेजर से फेंकी जा रही तेज रोशनी का कमाल है। तेज रोशनी इतने सटीक अंदाज में आसमान में फेंकी जा रही कि वह गोले बना रही थी और लग रहा था कि तीन गोले एक-दूसरे का पीछा कर रहे हैं। इस नजारे ने काफी देर तक लोगों को अपनी ओर आकर्षित‍ किया।
स्पष्ट है कि यह कोई खगोलीय घटना नहीं थी, बल्कि रोशनी का एक तरह से करतब था। चूंकि आज सोमवती अमावस्या है, लिहाजा लोगों के दिलों में पहले ही डर बना रहता है। लोगों को भयभीत होने की किसी तरह की जरूरत नहीं है। वैसे इस नजारे को कई लोगों ने अपने मोबाइल में कैद करने की कोशिश भी की। 

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

ये हालत है... इंदौर में 157 होटलों और भवनों में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं, 32 भवन किए सील, कई अभी भी जांच से परे

LIVE: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को मिला कई युवाओं का समर्थन

Weather Update 6 June: केरल के बाद गोवा पहुंचा मानसून, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुजरात के युवाओं के लिए खुशखबरी! GSRTC में ड्राइवर-कंडक्टर की बंपर भर्ती, 8,917 पदों के लिए इस तारीख तक करें अप्लाई

अगला लेख