Hanuman Chalisa

सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर में थूकबाज लगा रहे दाग, 3 हजार लोग थूकते हुए धराए, निगम ने वसूला 7 लाख रुपए जुर्माना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 (17:02 IST)
इंदौर देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर है लेकिन जानकर हैरानी होगी कि यहां सड़क पर थूकने वालों की कमी नहीं है। ये थूकबाज लोग जगह जगह इंदौर की सड़कों पर थूककर स्‍वच्‍छता के मिशन पर दाग लगा रहे हैं। ये थूकबाज लोग जगह जगह गुटखा थूकते नजर आते हैं।

अब नगर निगम इंदौर में ऐसे लोगों पर कार्रवाई की है जो स्‍वच्‍छता मिशन को पीछे धकेल रहे हैं। नगर निगम ने जनवरी में ही साढ़े 3 हजार से ज्यादा लोगों पर जुर्माना लगाकर साढ़े 6 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया।

बता दें कि इंदौर शहर सात बार स्वच्छता में नंबर वन आ चुका है, लेकिन यहां थूककर गंदगी करने वालों की कमी नहीं है। यहां नागरिक सड़क पर गंदगी फैलाने और गुटखा खाकर थूकने की आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर निगम लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है और स्पॉट फाइन के तहत जुर्माने की कार्रवाई कर रहा है। सिर्फ जनवरी महीने में ही निगम ने गुटखा थूकने वालों पर सख्त कार्रवाई की और साढ़े 3 हजार से ज्यादा लोगों से जुर्माना वसूलकर साढ़े 6 लाख रुपए वसूले।

इतने लाख जुर्माना वसूला : बता दें कि सफाई में नंबर एक होने के बावजूद इंदौर में सड़क किनारे, डिवाइडरों और यहां तक कि आवासीय व व्यावसायिक इमारतों की दीवारें गुटखे की पीक से रंगी हुई नजर आती हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल निगम ने करीब 6,500 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 7.81 लाख का जुर्माना वसूला था, जबकि इस साल सिर्फ जनवरी में ही 3,500 से अधिक लोगों से सख्त कार्रवाई करते हुए साढ़े छह लाख रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए हैं।

दो साल पहले नो थू थू अभियान : बता दें कि इंदौर प्रशासन ने दो साल पहले शहर में 'नो थू-थू' अभियान की शुरुआत की थी, जिसमें लोगों को सड़कों और डिवाइडरों पर थूकने से रोकने के लिए चेतावनी जारी की थी। अभियान के तहत लोगों को गुटखा थूकने से रोका गया। उनसे सफाई भी करवाई गई। बावजूद इसके लोग इस गंदी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, योगी सरकार के प्रयास ला रहे रंग

600 विद्यालयों में ड्रीम लैब्स स्थापना हेतु यूपी सरकार व नेल्को लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक समझौता

अगला लेख