Hanuman Chalisa

इंदौर मैरियट होटल में 'स्प्रिंग फेस्टिवल', चायनीज़ व्यंजनों की दावत

Webdunia
शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (12:00 IST)
इंदौर। चायनीज़ न्यू ईयर 2019 के मौके पर मैरियट होटल में 5 फरवरी से 10 दिवसीय स्प्रिंग फेस्टिवल मनाया जा रहा है। चायनीज़ व्यंजनों को दुनियाभर में अपनी विविधता और इसे बनाने के अनूठे तरीकों के लिए जाना जाता है। बड़ी संख्या में लोग चायनीज़ व्यंजनों को पसंद करते हैं। इंदौर मैरियट होटल ने चायनीज़ न्यू ईयर के मौके पर इस फ़ूड फेस्टिवल का शुभारंभ किया है जहां लोग चीन की परंपराओं से प्रेरित व्यंजनों का
लुत्फ़ उठा सकेंगे।

चायनीज़ न्यू ईयर 2019 के मौके पर इंदौर मैरियट होटल, शहरवासियों के बीच लेकर आया है 10 दिवसीय चायनीज़ फूड फेस्टिवल जहां विविध प्रकार के जायकेदार और पारंपरिक चायनीज़ व्यंजनों को परोसा जाएगा। यह फूड फेस्टिवल 5 फरवरी से 17 फरवरी 2019 तक जारी रहेगा, जिसका लुत्फ़ आप वन एशिया रेस्टोरेंट में शाम 6:30 बजे से रात 11:30 बजे तक उठा सकते हैं।

इंदौर मैरियट होटल के जनरल मैनेजर, देवेश रावत ने इस फूड फेस्टिवल के बारे में कहा, हमने हर बार इंदौर के लोगों को कुछ नया परोसने के विचार को प्राथमिकता दी है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इंदौर मैरियट होटल ने चायनीज़ न्यू ईयर के मौके पर इस फ़ूड फेस्टिवल का शुभारंभ किया है, जहां लोग चीन की परंपराओं से प्रेरित व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकेंगे। चीन की संस्कृति की झलक व्यंजनों में देखी जा सकती है।

उन्‍होंने कहा, इस फेस्टिवल के जरिए हम शहरवासियों के बीच पारंपरिक चायनीज़ व्यंजन लेकर आ रहे हैं जहां उन्हें इन व्यंजनों का लुत्फ़ उठाकर चीन की संस्कृति को भी जानने का मौका मिलेगा। इस फूड फेस्टिवल में आप कई प्रकार के चायनीज़ व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकेंगे, जैसे पैन फ्राइड चिकन एंड कॉर्न डंपलिंग, क्रिस्पी हनी लेम्ब, स्टीम्ड जैस्मिन राइस, हक्का स्टाइल नूडल्स, एग्ज़ोटिक वेजिटेबल इन ब्लैक बीन सॉस, इत्यादि।

इनके अलावा थाई ग्रीन पपाया, एप्पल, चेरी टोमेटो सलाद, क्रिस्पी बेबी कॉर्न, स्प्रिंग ओनियन, फरमेंटेड चिली पेस्ट जैसे कई प्रकार के एपेटाइज़र्स भी आपके अनुभव को यादगार बनाएंगे। वहीं एशियन चीज़ केक, हनी डेट सेसेम बॉल्स जैसे डेजर्ट भी फ़ूड फेस्टिवल में शामिल किए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख