Hanuman Chalisa

इंदौर में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सब इंस्पेक्टर से था परेशान...

Webdunia
शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (11:57 IST)
इंदौर। इंदौर में बुधवार को बीए फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि छात्र को एक पुलिस सब इंस्पेक्टर अक्सर धमकाता था। हाल ही में सब इंस्पेक्टर ने छात्र को थाने ले जाकर उसके साथ मारपीट भी की थी।

खबरों के अनुसार, छात्र की आत्महत्या का यह मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के विजयश्री नगर का है, जहां रहने वाले बीए फर्स्ट ईयर के छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में एक पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर पर आरोप है कि वह छात्र को अक्‍सर धमकाता था।

हालां‍कि खबर यह भी है कि छात्र की किसी युवती से दोस्ती थी और सब इंस्पेक्टर खुद को युवती का चाचा बताता था। यही कारण है उसे छात्र और युवती का मिलना पसंद नहीं था। सब इंस्‍पेक्‍टर पर आरोप है कि उसने छात्र को थाने ले जाकर मारपीट भी की थी। वह छात्र को एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य झूठे मुकदमे दर्ज कराने की भी धमकी देता था।

छात्र के भाई का दावा है कि उसके भाई ने मोबाइल में सुसाइड नोट छोड़ा है। हालां‍कि पुलिस ने किसी भी सुसाइड नोट के मिलने से इनकार किया है और मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है। छात्र की आत्‍महत्‍या के कारण का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

Cockroach Janta Party ने एक्स पर क्यों बनाया नया अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

दो करोड़ की लागत से फूलों की खेती का हब बनेगा अयोध्या का पिरखौली क्षेत्र

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

अगला लेख