shiv chalisa

इंदौर में 2 महिला कॉल सेंटर कर्मचारी ने की आत्‍महत्‍या

Webdunia
मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (23:08 IST)
इंदौर। कॉल सेंटर में काम करने वाली 25 वर्षीय युवती ने यहां किराए के मकान में अपनी सहेली के साथ कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुराग मिले हैं कि इस कदम से पहले दोनों लड़कियों ने बाकायदा केक काटकर पार्टी मनाई थी। 
 
पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) अवधेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि विजय नगर क्षेत्र के मकान से रचना (25) और तन्वी (26) के शव आज शाम बरामद किए गए। रचना एक स्थानीय कॉल सेंटर में काम करती थी, जबकि तन्वी एक केटरिंग फर्म की कर्मचारी थी।
 
गोस्वामी ने बताया कि दोनों लड़कियां किराए के मकान में साथ रहती थीं। उन्होंने आत्महत्या से पहले अलग-अलग पत्र छोड़े हैं जिनमें निजी परेशानियों के चलते जीवन से तंग आने की बातें लिखी गई  हैं। रचना किसी विवाद के चलते अपने पति से अलग रह रही थी और अदालत में उसका तलाक का मुकदमा चल रहा था, जबकि तन्वी अविवाहित थी।
 
उन्होंने बताया, मौके का मुआयना करने के बाद हमें जो सबूत मिले, वे इशारा करते हैं कि आत्महत्या से ठीक पहले दोनों लड़कियों ने केक काटकर पार्टी मनाई थी। हम मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों युवतियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदुरुस्त हुआ प्रदेश

T20 World Cup: जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

PM मोदी और मैक्रों की Meeting ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, अब क्या करेगा आतंक का आका

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक उछाल

अगला लेख