Hanuman Chalisa

रंग लाई इंदौरियों की मेहनत, इंदौर फिर बना देश का सबसे 'चकाचक शहर'

Webdunia
बुधवार, 16 मई 2018 (20:56 IST)
इंदौर। केंद्र सरकार के 'स्वच्छ सर्वेक्षण' में इंदौर के लगातार दूसरे साल शीर्ष स्थान पर रहने से बेहद प्रसन्न लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस उपलब्धि का श्रेय शहर के आम बाशिंदों को दिया है। महाजन इंदौर क्षेत्र की सांसद भी हैं। उन्होंने आज एक बयान में कहा कि इस सफलता में सहयोग और सहभागिता की इंदौरी संस्कृति का प्रमुख योगदान है।


साफ-सफाई को लेकर स्थानीय बाशिंदों की जागरूकता ने देशभर में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में इंदौर को शीर्ष पायदान पर बनाए रखने के लिए स्थानीय सफाई कर्मचारियों की जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है।


स्थानीय प्रशासन ने भी इस सिलसिले में अपने स्तर पर कड़ी मेहनत की है। इंदौर की महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ भी शहर की कामयाबी पर फूली नहीं समा रही हैं। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई की स्थिति जांचने के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में इंदौर को सतत दूसरे साल प्रथम स्थान प्राप्त होने की उपलब्धि की जड़ में शहर की स्वच्छताप्रेमी जनता का सहयोग है।

उन्होंने कहा कि शहर की इस सफलता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के अथक प्रयासों का भी विशेष योगदान है। आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2018' के नतीजे आज घोषित किए।

इस बार सर्वेक्षण में देशभर के करीब 4,200 शहरों को शामिल किया गया था। इंदौर पिछले साल के 'स्वच्छ सर्वेक्षण' में भी देश का सबसे साफ-सुथरा शहर चुना गया था। हालांकि उस समय सिर्फ 430 शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

मच्छर बीमारी लाता है और माफिया बेरोजगारी; हमने दोनों का इलाज कर जड़ से मिटाया: कुशीनगर में गरजे सीएम योगी

अन्नामलाई की वो 'शर्त' जिसने उड़ाए BJP के होश, क्या तमिलनाडु में खत्म हुआ साथ?

प्रधानमंत्री मोदी से म्यांमार के राष्ट्रपति ने की मुलाकात, बोले- भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे अपनी जमीन का इस्तेमाल

मौत के बाद दूसरी दुनिया की यात्रा, फिर जिंदा हुए शख्स ने सुनाई हैरान कर देने वाली कहानी

क्‍या किडनी खराब कर रहा इंदौर का पानी? कांग्रेस के दावे में पानी के 98 सैंपल फेल, महापौर ने पानी पीकर दी चुनौती

अगला लेख