Hanuman Chalisa

अनोखी शादी! इंदौर में कूलरों के साथ निकली बारात

Webdunia
शुक्रवार, 16 जून 2023 (00:29 IST)
Unique wedding procession in indore: इंदौर के एक होटल मालिक ने अपनी शादी में शामिल मेहमानों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए बारात में चलित कूलरों का इंतजाम किया। इस अनूठी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
राजबाड़ा क्षेत्र में एक होटल चलाने वाले सुधांशु रघुवंशी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इंदौर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मेरी बारात में शामिल मेहमानों को गर्मी से परेशानी न हो और वे आराम से नृत्य कर सकें, इसलिए मैंने बारात में ट्रॉली पर चलने वाले 11 बड़े कूलरों का इंतजाम किया था।
 
उन्होंने बताया कि शहर में 7 जून को निकली उनकी बारात ने करीब 1.5 किलोमीटर का रास्ता तय किया और इसमें करीब 400 मेहमान शामिल हुए।
 
रघुवंशी ने बताया कि जब उनकी बारात राजबाड़ा चौराहे से गुजरी, तो किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने घर की छत से इसका वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

अगला लेख