Biodata Maker

देश में आर्थिक असमानता चरम पर - उर्मिलेश

Webdunia
बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (13:56 IST)
इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी भारत भूख से प्रभावित देशों की कतार में है अभिव्यक्ति की आजादी में भी 138वें नंबर पर है। भारतीय मीडिया की हालत दयनीय है। आंचलिक खबरों को तवज्जों नहीं के बराबर मिल रही है।
 
वे होलकर ज्ञान मंडपम, अभय प्रशाल परिसर में स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित‘‘संवाद‘‘ कार्यक्रम में ‘‘भारतीय लोकतंत्र का मौजूदा परिदृश्य और मीडिया‘‘ विषय पर बोल रहे थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता कवि एवं लेखक जसबीर सिंह चावला ने की। 
 
वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश ने कहा कि स्वतंत्र भारत में हम वास्तविकता में स्वतंत्र नहीं हुए हैं। हमारे आसपास के छोटे - छोटे देश हमसे ज्यादा अच्छी स्थिति में हैं। विश्व के भूख से प्रभावित देशों की सूची में 119 देश है, जिसमें भारत 103 वें क्रम पर है। आर्थिक असमानता चरम पर है। 
 
आयकर कानून 1922 में जब आया तब आर्थिक असमानता नहीं थी। जनता को असली आजादी तब मिलेगी जब जनता की मांग पर सरकार अपने फैसले बदलेगी। अभी जनता की मर्जी के विरूद्ध सरकार फैसले लेती हैं और जनता असहाय रहती है। वह कोर्ट तक जाती है। इस देश में जनता की सत्ता होना चाहिए। जनता के बहुमत से सरकार को फैसले लेने चाहिए। 
 
संसद में अनेक सांसद अपने मत सिर्फ अपनी पार्टी के नेता के आदेश पर देते है। वास्तविक शक्ति जनता के हाथ में होना चाहिए, जो अभी नहीं है। भारतीय संविधान का दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है, पहले उसमें राजनैतिक दलों का कोई उल्लेख नहीं था, किंतु संशोधन कर दलों को भी समावेश कर दिया है। 
 
जाने-माने पत्रकार उर्मिलेश ने सोशल, मीडिया, वेब पोर्टल, वेब साईट को जनता की बहुत बडी शक्ति बताया। लोकतंत्र को साबित करने के लिए सोशल मीडिया का और अधिक मजबूती से उपयोग होना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि जनांदोलन से उड़ीसा के नियमगीर क्षेत्र में खदान तथा महाराष्ट्र के राजगढ़ क्षेत्र में सेज के लिए भूमि कारपोरेट जगत को देने वाले फैसले सरकार को वापस लेना पडे थे, किंतु मीडिया ने इन ऐतिहासिक फैसलों को तवज्जों नहीं दी। आज मीडिया कुछ कारपोरेटर्स के इशारों पर चल रहा है जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुकूल नहीं है। 
 
हमें लोकतंत्र के वास्तविक अर्थ को समझना होगा जो शक्ति जनता के पास होना चाहिए वह शक्ति सरकार ने अपने पास रख रखी है, वह असली आजादी के विरूद्ध है। 
 
उर्मिलेश ने आगे कहा कि मंडल आयोग की रिपोर्ट में आरक्षण के बारे में बहुत कम उल्लेख है। उस रिपोर्ट में गैर बराबरी का विस्तार से वर्णन है। आर्थिक असमानता को दूर करने के लिए अनेक उपाय करने की सिफारिशें है। असमानता के मामले में भारत विश्व में 135 वें नंबर पर है। उन्होंने अनेक विषयों को आंकडों सहित प्रस्तुत किया।
 
प्रारंभ में कार्यक्रम संयोजक कमल कस्तुरी, महासचिव विजय अड़ीचवाल, अतुल लागू, विजय गुंजाल, नीलेश जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन एवं अजय भट्ट ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर जसबीर सिंह चावला द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश ने किया। कार्यक्रम का संचालन स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ट्रंप बोले, अमेरिका सैनिकों की मौत का बदला लेंगे

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अगला लेख