Hanuman Chalisa

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 6 मई 2024 (22:26 IST)
Veterinary department issued advisory regarding heat : भीषण गर्मी में मानव के साथ-साथ पशु-पक्षी भी इसका शिकार हो रहे हैं। ऐसे में पशु चिकित्सा विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा कि है कि अपने पालतू पशुओं को लू से बचाया जाए। इसके लिए विभाग द्वारा परामर्शी सुझाव जारी किए गए हैं।
ALSO READ: झुलसा रही है गर्मी, बंगाल में तापमान 47 पार, जानिए भारत के 10 सबसे गर्म स्थान
खबरों के अनुसार, भीषण गर्मी को देखते हुए पशु चिकित्सकों ने पशु-पक्षी पालकों को सलाह दी है कि उनके लिए पानी की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाए। अपनी छत पर पानी का बर्तन रखें व दिन में उसे भरते रहें। उन्‍हें पर्याप्त छायादार स्थान उपलब्ध कराएं। उन्‍हें रखने एवं बांधने का स्थान, स्वच्छ, हवादार एवं रोशनदान युक्त हो।
चिकित्सा विभाग ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि यदि आपके पालतू पशुओं के शरीर का तापमान 41 से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं दिखाई देता है तो अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय में चिकित्सक से तुरंत संपर्क किया जाना चाहिए। 
 
चिकित्सकों ने पशु पालकों को सलाह दी है कि उनके पालतू पशु-पक्षियों के रहने का स्थान हवादार हो और दोपहर में हरी ग्रीन जाली से ढंक देना चाहिए और व्यवसायिक एवं खेती में काम आने वाले पशुओं से तेज धूप में काम नहीं लिया जाना चाहिए। भीषण गर्मी और लू के कारण पशुओं की भी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, इसलिए उनमें बीमारी होने के आसार बढ़ जाते हैं।
ALSO READ: विश्व वन्यजीव दिवस: लुप्त हो रहे हैं ये 10 पशु और 10 पक्षी
अत्यधिक गर्मी की स्थिति में विशेषकर संकर जाति और उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाले पशुओं के बाड़ों के दरवाजों-खिड़कियों पर पाल या टाटी लगाकर दोपहर के समय पानी का छिड़काव करें, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। पशुओं को तापघात की स्थिति होने पर तत्काल उन्हें छायादार स्थान पर ले जाकर पूरे शरीर पर पानी डालें।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख