Children's Day 2021 - पं. नेहरू के 1940 दशक के विचार आज भी बच्‍चों को करते हैं प्रेरित

Webdunia
शनिवार, 13 नवंबर 2021 (11:07 IST)
14 नवंबर को संपूर्ण देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से अत्यधिक प्रेम था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बच्चों के प्रति उनकी चिंता बहुत अधिक थी। वह बच्‍चों के भविष्‍य को लेकर हमेशा विचार-मंथन करते रहते थे। वे बच्‍चों को देश का भविष्य मानते थे। 1947 में जब देश आजाद हुआ तब ही उन्होंने मान लिया था विज्ञान ही सबकुछ है। चाचा नेहरू बच्चों को राष्ट्र निर्माता कहते थे। उनके विचार इतने स्पष्ट थे कि वे 1940 के दशक में पूंजीवादी, विज्ञान, धर्म तो आगे बढ़ने की ललक के बारे में विचार बच्‍चों को हमेशा प्रेरित ही करेंगे। आइए जानते हैं किस तरह चाचा नेहरू के विचार आने वाली युवा पीढ़ी को देशहित में आगे बढ़ाएगी -

1. हमे अपने आपको बार-बार याद दिलाते रहना होगा कि हमारे धर्म चाहे अलग हो, लेकिन हम एक हैं।

2. बड़े सपने और छोटे व्यक्ति एक साथ नहीं चल सकते।

3. मैं चाहता हूं कि हिंदुस्तान की उन सब जंजीरों को तोड़ दे जिससे वह जकड़ा है, जो उसको आगे बढ़ने से रोकती हैं। और देश में रहने वालों में फूट डालती हैं।

4. भारत युद्ध का नहीं बल्कि प्रेम का देश है।

5. दूसरे हमारे बारे में क्‍या सोचते हैं,उससे कहीं अधिक मायने ये रखता है कि हम वास्तव में कैसे हैं।

6. दीवारों से तस्‍वीरें बदलकर इतिहास नहीं बदला जा सकता।

7. आने वाला समय उनका है जिन्होंने विज्ञान को स्वीकार किया है।

8. अगर पूंजीवादी शक्तियों को नियंत्रित नहीं किया गया तो ये अमीर को और अमीर, गरीब को और गरीब बना देंगी।

9. राजनीति और धर्म पुराने हो चुके हैं, अब समय आ गया है विज्ञान और अध्यात्म का।

10. आजादी और ताकत अपने साथ जिम्मेदारी भी लाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

बहुत भाग्यशाली होते हैं इन 5 नामाक्षरों के लोग, खुशियों से भरा रहता है जीवन, चैक करिए क्या आपका नाम है शामिल

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

लाइफ, नेचर और हैप्पीनेस पर रस्किन बॉन्ड के 20 मोटिवेशनल कोट्स

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, जानें पर्यावरण संरक्षण पर 20 प्रेरणादायक और प्रभावी स्लोगन

पेट के लिए वरदान है जामुन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

सावधान! अधूरी नींद की वजह से खुद को ही खाने लगता है आपका दिमाग

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

अगला लेख