Festival Posters

94 साल की उम्र में एक गोल्ड और 2 कांस्य जीत कर फिनलैंड में लहराया भारत का परचम

Webdunia
कहते हैं कि  'जब हौसले मजबूत हो तो उम्र आड़े नहीं आती', ऐसा ही कुछ फिट बैठता है भगवानी देवी डागर के साथ जिन्होंने 94 वर्ष की उम्र में फिनलैंड में चल रही वर्ल्ड मास्टर एथेलेट चैम्पियनशिप 2022 में एक गोल्ड और 2 ब्रोंज मैडल जीते।
 
आपको शूटर दादी के नाम से चर्चित चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर तो याद होंगी ही। इन्हीं की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है जो है भगवानी देवी डागर। उन्होंने टैम्परे में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स एथेलेट चैम्पियनशीप में 100 मीटर स्प्रिंट में हासिल किया। उन्होंने अपनी दौड़ 24.74 सेकंड्स में पूरी की थी। इसी के साथ शॉटपुट (गोला फेंक) खेल में उन्हें कांस्य भी मिला।
 
उन्हें इस सराहनीय प्रयास के कारण पूरे विश्व से शुभकामनाएं मिल रही है। भारत के उन्हें शुभकामनाएं दी तो केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने उन्हें "inspirational" बताया। कपडा मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा "दुनिया आपके चरणों में है, हम आप पर गर्व करते हैं...."। इससे पहले चेन्नई में आयोजित नेशनल मास्टर्स एथेलेट चैम्पियनशिप में इन्होने 3 गोल्ड मैडल जीते थे, जिसके कारण उन्हें टैम्परे में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।
 
भगवानी देवी के साथ ही इस चैम्पियनशिप में केरल के पूर्व विधायक एम. जे. जेकब ने 82 वर्ष की उम्र में एम 80 केटेगरी (80 से 84 की उम्र) में 200 मीटर और 800 मीटर हर्डल रेस में 2 कांस्य पदक जीते हैं। इन्होने इसी उम्र में एशियन मास्टर एथेलेट चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीता था।
 
'World Masters Athletic Championship' भी दूसरे खेलों के कार्यक्रमों की तरह ही है। बस फर्क इतना है कि इसमें 35 वर्ष की उम्र से अधिक लोग ही भाग ले। यह हर 5 वर्ष के अंतराल के बाद होती है।

(Photo - from Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

Winter Recpe: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो बनाएं ओट्स और मखाने की स्वादिष्ट चिक्की, मिलेंगे कई सेहत फायदे

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

सभी देखें

नवीनतम

Constitution Day 2025: संविधान दिवस आज, जानें इस महत्वपूर्ण दिन के बारे में 10 अनसुनी बातें

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के लिए श्रद्धांजलि कविता: एक था वीरू

अयोध्या : श्री राम का ध्वजारोहण, सभी अटकलों पर लगा विराम

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

Negative thinking: इन 10 नकारात्मक विचारों से होते हैं 10 भयंकर रोग

अगला लेख