Hanuman Chalisa

जीवन में जोश भर देंगे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 20 क्रांतिकारी विचार

Webdunia
20 Quotations of Subhash Chandra Bose 
 
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार और जानिए इन विचारों को जीवन में अपना कर आप कैसे कर सकते हैं सफलता हासिल।

जानिए यहां नेताजी के विशेष 20 सुविचार- 
 
1. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा....। 
 
2. मेरा अनुभव है कि हमेशा आशा की कोई न कोई किरण आती है, जो हमें जीवन से दूर भटकने नहीं देती।
 
3. जो अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं, वो आगे बढ़ते हैं और उधार की ताकत वाले घायल हो जाते हैं।
 
4. जीवन की अनिश्चितता से मैं जरा भी नहीं घबराता।
 
5. भविष्य अब भी मेरे हाथ में है।
 
6. सफलता, हमेशा असफलता के स्‍तंभ पर खड़ी होती है।
 
7. हमारा सफर कितना ही भयानक, कष्टदायी और बदतर हो, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना ही है। सफलता का दिन दूर हो सकता है, लेकिन उसका आना अनिवार्य है।
 
8. याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।
 
9. राजनीतिक सौदेबाजी का एक रहस्य यह भी है जो आप वास्तव में हैं उससे अधिक मजबूत दिखते हैं।
 
10. इतिहास गवाह है की कोई भी वास्तविक परिवर्तन चर्चाओं से कभी नहीं हुआ।
 
11. अच्छे चरित्र का निर्माण करना ही छात्रों का मुख्य कर्तव्य होना चाहिए
 
12. एक सच्चे सैनिक को सैन्य और आध्यात्मिक दोनों ही प्रशिक्षण की जरूरत होती है।
 
13. संघर्ष ने मुझे मनुष्य बनाया, मुझमें आत्मविश्वास उत्पन्न हुआ, जो पहले मुझमें नहीं था।
 
14. जीवन में यदि आपको अस्‍थायी रूप से झुकना पड़े तब भी वीरों की भांति झुकना।
 
15. श्रद्धा की कमी ही सारे कष्टों और दुखों की जड़ है।
 
16. अगर संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तब जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है।
 
17. मेरा जीवन बड़े लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हुआ है, उन्हें पूरा करना मेरा कर्तव्य है... नैतिक विचारों की धारा में मैं अपने लक्ष्य से कभी भटक नहीं सकता।
 
18. हमारा कार्य केवल कर्म करना हैं! कर्म ही हमारा कर्तव्य है! फल देने वाला स्वामी ऊपर वाला है।
 
19. राष्ट्रवाद मानव जाति के उच्चतम आदर्शों यानी सत्यम, शिवम्, सुंदरम् से प्रेरित है।
 
20. जहां शहद का अभाव हो वहां गुड़ से ही शहद का कार्य निकालना चाहिए।

ALSO READ: Parakram Diwas: क्यों मनाया जाता है पराक्रम दिवस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है इसका संबंध?

Subhash Chandra Bose
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

अगला लेख