राजीव गांधी के बारे में 10 विशेष बातें जानिए

Webdunia
* बंबई में 20 अगस्त 1944 को राजीव गांधी का जन्म हुआ था। 

 
 
 



* राजीव गांधी बचपन में बहुत ही संकोची स्वभाव के थे। जब वे दून स्कूल में पढ़ रहे थे, तब उनके नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू पहली बार उनसे मिलने स्कूल पहुंचे तो राजीव बाथरूम की बास्केट में छिप गए थे।
 


 


 
* राजनीति में आने से पहले राजीव गांधी एयरलाइन पायलट की नौकरी करते थे। 

 
 

 



* 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव भारत के सबसे कम उम्र के युवा प्रधानमंत्री थे। वे भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे। वे राजनैतिक दल 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के लिए समर्पित रहे। 
 
 



* राजीव का विवाह इटली की नागरिक एन्टोनिया मैनो से हुआ था, विवाह के उपरांत उनकी पत्नी ने नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया। उनके दो बच्चे- पुत्र राहुल और पुत्री प्रियंका हैं। 
 


 



* राजीव गांधी को हिन्दुस्तानी शास्त्रीय और आधुनिक संगीत पसंद था, उन्हें रेडियो सुनने तथा फोटोग्राफी का भी शौक था। 
 


 



* राजीव गांधी को सुरक्षाकर्मियों का घेरा बिलकुल पसंद नहीं था। वे अपनी जीप खुद ड्राइव करना पसंद करते थे। 
 


 


 
* इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण उनका प्रमुख उद्देश्य था। 
 


 


 
* 'राजीव गांधी खेल रत्न' भारत का खेल जगत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
 

 



* 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर में चुनाव प्रचार के दौरान लिट्टे के आत्मघाती हमलावरों ने बम हमले में उनकी हत्या कर दी थी। इसी कारण से 21 मई, राजीव गांधी बलिदान दिवस को आतंकवाद वि‍‍रोधी दि‍वस के रूप में भी मनाया जाता है। 

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव