suvichar

Bill gates से लेकर जेफ Bezos, अपनाते हैं ये 5 productivity टिप्स

Webdunia
- ईशु शर्मा 
 
इस भागदौड़ ज़िन्दगी में हम रात को सोने से पहले भी ऑफिस का काम करते हैं या अपने ईमेल और एक्सेल शीट (excel sheet) को बार-बार चेक करते हैं। आपको बता दें कि दुनिया के मशहूर व सफल अरबपति अपने काम को प्रोडक्टिव (productive) बनाने के लिए कभी भी ओवरटाइम (overtime) नहीं करते हैं। सफलता का ओवरटाइम से कोई भी नाता नहीं है बल्कि आप स्मार्ट वर्क (smart work) के ज़रिए ही अपने काम में सफल हो सकते हैं। 
 
तो चलिए जानते है बिल गेट्स (Bill Gates), वॉरेन बफेट (Warren Buffet), जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos) और रिचर्ड ब्रैनसन (Richard Branson) की क्या है प्रोडक्टिविटी टिप्स... 
 
1. ध्यान ही सफलता की चाबी है -बिल गेट्स 
 
बिल गेट्स अपने बचपन में मेडिटेशन (meditation) को बिलकुल भी महत्वपूर्ण नहीं समझते थे, पर अरबपति बनने के बाद उन्हें ज्ञात हुआ कि दिमाग के लिए सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज (exercise) मेडिटेशन ही है। ध्यान करने से आपकी सोचने की क्षमता बढ़ती है और आप स्ट्रेस फ्री (stress free) रहते हैं। 
 
2. 'न' बोलना एक कला है -वॉरेन बफेट 
 
वॉरेन बफेट का मानना है कि न बोलना एक कला है। वॉरेन बफेट कहते हैं कि 'असफल लोगों और सफल लोगों के बीच का अंतर यह है कि वास्तव में सफल लोग लगभग हर चीज को 'न' कहते हैं।' इसलिए अपने ऊपर ज़्यादा काम न लें और कम काम को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करें।
 
3. पूरी नींद लें -जेफ बेज़ोस 
 
अक्सर आपको लगता होगा कि सफल लोग कम नींद लेते हैं, पर आपको बता दें कि बिल गेट्स 7, एलन मस्क 9 और जेफ बेज़ोस 6 घंटे की नींद लेते हैं। पूरी नींद न होने की वजह से आपको स्ट्रेस, एंग्जायटी (anxiety), थकावट जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं, जिसकी वजह से आप अपने काम पर बेहतर तरीके से ध्यान नहीं दे पाते। 
 
4. हर चीज़ को नोट करें -रिचर्ड ब्रैंसन 
 
अगर आपने ध्यान दिया हो तो आपको रिचर्ड ब्रैंसन हमेशा एक नोटबुक के साथ नज़र आएंगे, क्योंकि उनका मानना है कि आपको हर आइडिया, सुझाव और विचार को नोट करना चाहिए। इससे आपको चीज़ें लंबे समय तक याद रहती हैं और आपका दिमाग एक्टिव बना रहता है। 
 
5. रीडिंग- 
 
रीडिंग आपके प्रोडक्टिविटी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि वॉरेन बफेट 5-6 घंटे 5 अख़बार पढ़ते हैं और बिल गेट्स एक साल के अंदर 50 किताबें पढ़कर ख़त्म कर देते हैं। रीडिंग हमारे दिमाग के लिए बहुत ज़रूरी है, क्योंकि रीडिंग की मदद से आपके दिमाग की सोचने की क्षमता बढ़ती है और आप बड़े स्तर पर सोच पाते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

Shitala Mata Bhog: बसोड़ा पर्व, शीतला माता भोग के 7 विशेष व्यंजन

पहले ही लिखी जा चुकी थी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई की पटकथा

विश्व महिला दिवस 2026: महिला सुरक्षा से जुड़ी ये 4 अहम बातें हर किसी को जानना जरूरी

विश्व नारी दिवस पर कविता: नारी, सृष्टि की अजस्र धारा

Tips for Rang Panchami: रंगपंचमी पर इन 5 तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

अगला लेख