अरब सागर के 5 रोचक तथ्‍य

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (12:54 IST)
भारत के एक ओर हिमालय तो तीन और समुद्र है। भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है और जिसके 13 राज्यों की सीमा से समुद्र लगा हुआ है। दक्षिण में हिन्द महासागर, पश्‍चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। आओ जानते हैं इस बार अरब सागर के 5 रोचक जानकारी।
 
 
अरब सागर : 
1. हिन्द महासागर का पश्तिमोत्तर भाग अरब सागर कहलाता है। योरप के लोग इसी मार्ग से भारत आते रहे हैं। यह पूर्व में भारत पश्चिम में अफ्रीकी अंतरद्वीप और अरब प्रायद्वीप से, उत्तर में ईरान और पाकिस्तान और दक्षिण की ओर हिन्द महासागर के शेष भाग से घिरा हुआ है। बंगाल की खाड़ी की अपेक्षा यहां कम दबाव वाले ही चक्रवात बनते हैं।
 
2. यह सागर लगभग 38,62,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसकी अधिकतम चौढ़ाई लगभग 2,400 किलोमीटर है और गहराई: 4,652 मीटर अर्थात 15,262 फीट है जबकि सतही क्षेत्रफल 3,862,000 किलोमीटरमी2 का माना जाता है। इसकी औसत गहराई 2,987 मीटर से अधिक है। 
 
3. इसके तट पर केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु है। भारत के लक्ष्यद्वीप, दादर, नगर हवेली और दमण-दीव इसी सागर में हैं। लक्षद्वीप भारत के दक्षिण-पश्चिम (मालाबार) तट से 160 और 400 किमी के बीच स्थित मूंगे के प्रवाल द्वीपों का समूह है। इस सागर में सोकोत्रा (यमन का एक भाग), अफ्रीकी हॉर्न के निकट, ओमान के तट के निकट कुरिया मुरिया द्वीप समूह भी है। इसके अलावा मालदीव, सोमालिया, जिबूती, यमन और ओमान देश के तट भी इस सागर से लगते हैं। मुख्य बंदरगाह यमन, कराची, मुंबई और चाबाहर है। 
 
4. अरब सागर विगत 1,500 लाख वर्षों में ही निर्मित हुआ है। जब भारतीय उपमहाद्वीप उत्तर की ओर बढ़ा और एशिया से टकराया था। सोकोत्रा से दक्षिण की ओर जलमग्न कार्ल्सबर्ग कटक है जो अरब सागर को दो मुख्य बेसिनों, पूर्व की ओर अरब बेसिन और पश्चिम की ओर सोमाली बेसिन में बांटता है। इसके अलावा ओमान की खाड़ी उत्तर में सागर को फारस की खाड़ी से हॉरमुज जलडमरूमध्य के माध्यम से जोड़ती है। दूसरी ओर पश्चिम में अदन की खाड़ी उसे बाब एल मंदेब जलडमरूमध्य के माध्यम से लाल सागर से जोड़ती है।
 
 
5. अरब सागर के सिंधु सागर, अखजर सागर और एरिथ्रियन सागर के नाम से भी जाना जाता है। सिंधु नदी इसी सागर में विसर्तित हो जाती है। सिंधु नदी के अलावा नेत्रवती, शरवती, नर्मदा, ताप्ती, माही और केरल की नदियां शामिल हैं। किसी काल में सरस्वती नदी भी इसी में विसर्जित होती थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

आंध्र में विधायक ने मतदान केंद्र पर मतदाता को जड़ा थप्पड़, जानिए क्‍या है मामला...

हमारे परिवार ने हमेशा रायबरेली के हित में काम किया : राहुल गांधी

Lok Sabha Election : बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, भाजपा नेता दिलीप घोष के काफिले पर हमला

राहुल गांधी बोले, मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है रायबरेली, इसलिए आया हूं चुनाव लड़ने

AAP की राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने CM केजरीवाल के निजी स्टाफ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Sushil Modi Death : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे BJP नेता

Lok Sabha Elections LIVE: चौथे चरण में 63 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा 76.02%

मुंबई बड़ा हादसा, घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से 8 की मौत, 59 जख्मी, 67 को बचाया, रेस्क्यू जारी

खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.83 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 11 महीने के निचले स्तर पर

Madhya Pradesh Lok Sabha Elections 2024 : मध्यप्रदेश में 8 सीटों पर 71 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, इंदौर में सबसे कम, खरगोन में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख