rashifal-2026

विश्व के सबसे लंबे टॉप 5 पेड़, पास से खड़े होकर नहीं देख सकते इनके शीर्ष को

Webdunia
सोमवार, 15 मार्च 2021 (18:17 IST)
विश्व के 5 सबसे ऊंचाई वाले कौन से पेड़ हैं? सचमुच इन पेड़ों की हाइट जानकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि धरती पर सबसे ऊंचे टॉप फाइव पेड़ कौन से हैं?
 
नंबर 5 : ग्रेट सिकुआ (great sikua) : यह पेड़ लगभग 97 मीटर से अधिक ऊंचा यानी 314 फुट लंबा होता है और इस पेड़ की परिधि लगभग 12 मीटर है। यह पेड़ अमेरिका के कैलीफोर्निया राज्य के सियेरा नेवादा के ढलानों में पाया जाता है। यह पेड़ 'सिकुआ डेन्ड्रान' वंश का है और इसका जातिगत नाम 'जाइगे स्टिअम' है।
 
नंबर 4 : रेवेन का टॉवर ट्री (Raven's Tower) : यह पेड़ लगभग 317 फुट लंबा यानी 98 मीटर से ही थोड़ा कम ऊंचा है। इसकी परिधि भी लगभग 6 मीटर से अधिक होती है। यह कैलीफोर्निया के प्रेरी क्रीक रेडवुड्स स्टेट पार्क में कहीं स्थित है। लंबे पेड़ों के इस जंगल में अन्य उल्लेखनीय पेड़ों में बिग ट्री, कॉर्कस्क्रू रेडवुड और कैथेड्रल ट्री शामिल हैं।
 
नंबर 3 : डोर्नर फर ट्री (Doerner Fir) : कहते हैं कि यह पेड़ लगभग 99 मीटर से अधिक ऊंचा यानी लगभग 327 फुट लंबा है। इसकी परिधि भी लगभग अन्य लंबे वृक्षों के समान ही है। यह पेड़ ओरेगन कूस काउंटी में स्थित है। 
 
नंबर 2: सेंचुरियन ट्री (Centurion): यह पेड़ डोर्नर फर से थोड़ा ही ऊंचा है यानी इसकी लंबाई लगभग 328 फुट है। इसकी परिधि भी लगभग अन्य लंबे वृक्षों के समान ही है। यह ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया की आर्वे घाटी में स्थित है।
 
नंबर 1 : हाइपीरियन (Hyperion) : यह पेड़ 115 मीटर से अधिक ऊंचा है यानी लगभग 380 फुट लंबा है। इसकी परिधि भी लगभग अन्य लंबे वृक्षों के समान ही है। यह कैलीफोर्निया के रेडवुड नेशनल पार्क में कहीं पर स्थित है। इस पेड़ की खोज साल 2006 में हुई थी। दुनिया का सबसे लंबा पेड़ होने की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। रेडवुड नेशनल पार्क में खड़ा यह पेड़ काफी दूरी से साफ नजर आता है।
 
चलते-चलते आपको हम बताते चलें कि येलो मैरेंटी (Yellow Meranti), अल्पाइन ऐश (Alpine Ash), नीमिनाह लोगगोरले मीणा (Neeminah Loggorale Meena) व्हाइट नाइट (white Knight), स्ट्रिंग किंग (King Stringy), द जनरल शेरमैन (The general sherman) और ब्राजील नट (Brazil nut) भी काफी ऊंचे पेड़ होते हैं।
 
हालांकि भारत, अफगानिस्तान, नेपाल, पाक अधिकृत कश्मीर में देवदार के पेड़ की औसत ऊंचाई 175 फुट और अधिकतम ऊंचाई 260 फुट के लगभग होती हैं। ये पेड़ भारत में खासकर हिमाचल, जम्मू और कश्मीर में पाए जाते हैं। इसी तरह के ऊंचे पेड़ चीन के जंगली क्षेत्रों में सि चिनाई नामक पेड़ हैं जिनकी लंबाई लगभग 300 फुट की होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल के 7 अफसर सस्पेंड

LIVE: पीएम मोदी करेंगे AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

अगला लेख