Hanuman Chalisa

आदमी, जो बन गया खूबसूरत परी

Webdunia
शनिवार, 6 मई 2017 (14:21 IST)
ब्यूनस आयर्स। आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि अर्जेंटीना के बहुत खूबसूरत आदमी को परी बनने का ऐसा शौक चढ़ा कि वह पानी की तरह पैसा बहाकर परी जैसी खूबसूरत महिला में बदल गया। परी बनने का भूत सवार होने पर उसने अपना चेहरा ही बदलवा लिया और बाद में इस लड़के ने अपनी आंखों, होंठ और नाक की सर्जरी भी करवा ली।
 
यह स्वाभाविक बात है कि लड़कों को भी फिल्में, टीवी देखने का शौक होता है, लेकिन यह शौक कब जुनून में बदल जाए, कुछ जाना नहीं जा सकता है। ऐसा ही कुछ 25 वर्षीय लुइस पैड्रन के साथ हुआ। लुईस बचपन से ही परियों वाले शो काफी देखा करता था और किशोरावस्था में आते-आते इस मायाजाल में फंस सा गया। 
 
जानकार सूत्रों का कहना है कि उस पर यह बुखार इतना चढ़ा कि वह खुद को किसी परी जैसा समझने लगा। फिर एक दिन लुईस के मन में विचार आया कि वह अपने चेहरे को पूरी तरह बदल देगा। लुईस ने अपने दोस्‍त और घरवालों की बात को नकारते हुए चेहरे की सर्जरी करवाने का फैसला लिया।
 
लुईस ने सबसे पहले अपनी आंखों को बदलाव कराया। उसने अपनी आंखों को बड़ा करवाकर उसका रंग भी बदल लिया। अब उसकी आंखे पिंक कलर की हैं। इसके अलावा उसने अपनी नाक और होठों की सर्जरी करवाई। वहीं चेहरे व शरीर के अन्‍य हिस्‍सों से बाल हटवाने के लिए उसने काफी पैसा खर्च किया। कुल मिलाकर इस सर्जरी में उसने करीब 25 लाख पौंड का खर्च किया। वह परी बनकर खुश हो, लेकिन घरवालों के बहुत सारे पैसे खर्च करवाने के कारण वह किसी चुड़ैल से कम नजर नहीं आता है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला

महंगाई का झटका: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा, CNG के दाम भी बढ़े; जानें नई दरें

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

अगला लेख