Hanuman Chalisa

17 हजार 348 लीटर पानी स्टोरेज कर लेता है बाओबाब पेड़

अनिरुद्ध जोशी
दुनिया में विचित्र किस्म के सैंकड़ों पेड़ या वृक्ष हैं। जैसे कोई इतना ऊंचा है कि जिसे देखने के लिए आपको उसकी ऊंचाई जितनी दूरी पर ही खड़ा होना होगा और कुछ पेड़ तो इतने विशाल हैं कि उन्हें हेलिकॉप्टर से ही देखा जा सकता है। कुछ पेड़ों की विचित्र आकृतियों को देखकर लगा है कि क्या ये पेड़ हैं? दूसरी ओर कुछ ऐसे भी पेड़ हैं जो परभक्षी होते हैं मतलब जीवों को खाकर ही जिंदा रह सकते हैं। यहां जानिए उस पेड़ के बारे में जो खुद के भीतर बारिश का लगभग 17 हजार 348 लीटर पानी स्टोरेज कर लेता है।
 
 
1. इस पेड़ का नाम है बाओबाब जो अफ्रीका में मेडागास्कर में पाया जाता है।
 
2. बाओबाब के अन्य आम नामों में बोआब, बोआबोआ, बोतल वृक्ष तथ उल्टा पेड़ आदि नाम शामिल हैं। अरबी में इसे 'बु-हिबाब' कहा जाता है जिसका अर्थ है 'कई बीजों वाला पेड़'। अफ्रीका ने इसे 'द वर्ल्ड ट्री' की उपाधि भी प्रदान की है और इसे एक संरक्षित वृक्ष भी घोषित किया है। बाओबाब वृक्ष बहुत ही मजबूत वृक्ष होता है। इसे हिन्दी में गोरक्षी कहते हैं।
 
3. 30 मीटर ऊंचे और लगभग 11 मीटर चौड़े इस वृक्ष को देखना बहुत ही अद्भुत है।
 
4. बाओबाब वृक्ष की सबसे पहली पहचान है इसका उल्टा दिखना इसका मतलब इसको देखने पर आभास होता है कि मानों पेड़ की जड़े ऊपर और तना नीचे हो।
 
5. इस पेड़ पर साल के 6 माह पत्ते लगे रहते हैं और बाकी 6 माह यह पेड़ एक ठूंठ की भांति दिखाई देता है।
 
6. बताया जाता है कि मेडागास्कर में स्थित कुछ बाओबाब वृक्ष बहुत ही पुराने हैं। यह वृक्ष रोमन समय से ही यहां खड़े हैं। ऐसा ही एक वृक्ष इफेती शहर के पास स्थित है। इस पेड़ का नाम टी-पॉट बाओबाब है। इसके मुख्य तने से एक तना और निकला है, इसी कारण इसका नाम टी-पॉट पड़ा। इसे 1200 साल पुराना बताया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इसमें एक लाख 17 हजार 348 लीटर पानी स्टोरेज करने की क्षमता है। इस प्रजाति के कुछ और पेड़ यहां हैं, जिनकी लंबाई 80 मीटर और तने की चौड़ाई 25 मीटर तक है।
 
7. आमतौर पर बाओबाब वृक्ष के तने में हजारों लीटर शुद्ध पानी भरा रहता है जो पीने योग्य होता है। यह पानी वर्षा के अभाव में पीने के लिए ही काम में लिया जाता है।
 
8. कहते हैं कि यदि कोई उसे किसी भी प्रकार से नुकसान ना पहुंचाए तो बाओबाब का वृक्ष लगभग 6 हजार वर्षों तक जिंदा रह सकता है।
 
9. बाओबाब के वृक्ष पर उसकी आयु के 20वें वर्ष में अप्रैल से मई के बीच रात्रि में फूल खिलते हैं।  फूलों का रंग सफेद तथा आकार बड़ा होता हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख