Festival Posters

इन्‍हें कहा जाता है British Bill Gates', अंग्रेजों ने उड़ाया था पगड़ी का मज़ाक, फि‍र पगड़ी के बराबर ‘रॉल्‍स रॉयस’ खरीदकर ऐसे दिया जवाब

Webdunia
शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (16:08 IST)
ये कहानी स्‍वाभि‍मान की है। अपनी डि‍ग्‍निटी की है। जिसे पढ़कर आपको अच्छा लगेगा, प्रेरणा का अनुभव होगा।
ये कहानी है इंग्लैड में रहने वाला एक अरबपति सरदार की। अभी ये शख्‍स सोशल मीडिया  पर खूब चर्चा में है।

इनका नाम है रूबेन सिंह। ये AlldayPA कंपनी के मालिक हैं। कहा जाता है कि एक बार एक अंग्रेज ने उनकी पगड़ी पर कमेंट किया था और नस्लभेदी टिप्पणी की थी। ठीक उसी समय रूबेन सिंह ने अंग्रेज़ को चैलेंज कर दिया था कि जितने रंग की पगड़ी रहेगी, उतनी ही रॉल्स रॉयस गाड़ी होगी मेरे पास।

रुबेन सिंह को ‘British Bill Gates' कहा जाता था। मगर विषम परिस्थिति होने के कारण उनकी स्थिति खराब हो गई। एक वक्त में रूबेन सिंह का कारोबार 10 मिलियन पाउंड से अधिक था, मगर स्थिति ऐसी खराब हुई कि 1 पाउंड में उन्हें उनका कारोबार बेचना पड़ा।

रूबेन सिंह ने 17 साल की उम्र से अपना कारोबार शुरु किया था, जानकारी के लिए बता दें कि 90 के दशक में रुबेन सिंह का इंग्लैंड में कपड़ों का बड़ा बिजनेस था। उस दौर में उनका ब्रांड ब्रिटेन के सबसे मशहूर ब्रांड्स में से एक था।

इनके सक्‍सेस की कहानी यह है कि एक बार कुछ अंग्रेजों ने इनकी पगड़ी का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद उन्‍होंने खुद से कमिटमेंट किया था कि जितनी पगड़ी के रंग है उतनी ही वे रॉल्स रॉयस खरीदेंगे। इसके बाद उन्‍होंने जमकर मेहनत की, अपनी कंपनी को फि‍र खडा किया और आज उनके पास 7 रॉल्‍स रॉयस कारें हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Medical Store : बिना फार्मासिस्ट मेडिकल चलाया तो 3 साल की जेल और 2 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है नया आदेश

very shocked : 3 दिन बाद जूता कांड पर CJI बीआर गवई ने तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे लिए भुला दिया गया अध्याय

प्रोपेगंडा मेडिसिन माफियाओं ने बढ़ाया मरीज का मर्ज, कमजोर कानून ने ड्रग माफियाओं को किया मजबूत

हरियाणा-IPS सुसाइड, CM से बोलीं IAS पत्नी- ये मर्डर, सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी FIR दर्ज नहीं

Transfer Gmail to Zoho Mail: Gmail छोड़ अमित शाह ने अपनाया Zoho Mail, जानिए स्विच करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सभी देखें

नवीनतम

MP को मुंबई के इंटररेक्टिव सेशन में मिले 74,300 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- प्रगति के क्षेत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जोड़ीदार राज्य

मेरठ की छात्रा परी बनी एक दिन की डिप्टी एसपी, बेटियों के आत्मविश्वास की नई मिसाल

अयोध्या में घर में फटा सिलेंडर, 3 बच्चों सहित 5 की मौत

ज्वेलरी की कार से चोरी हुआ 3 करोड़ रुपए का सोना, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, 2 गिरफ्तार

क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गया शांति का नोबेल पुरस्कार, नेतन्याहू की AI फोटो से मचा हड़कंप, जानिए क्या है सचाई

अगला लेख