Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

समुद्र में डूब रहे लड़के को बुलडॉग ने बचाया, जिसने भी देखा वह हैरान रह गया

हमें फॉलो करें समुद्र में डूब रहे लड़के को बुलडॉग ने बचाया, जिसने भी देखा वह हैरान रह गया
, बुधवार, 31 मार्च 2021 (13:02 IST)
कुत्ते से ज्यादा वफादार धरती पर कोई दूसरा जीव नहीं होता है। आपने अक्सर यह सुना होगा कि कुत्ते ने मालिक की जान बचाई, कुत्ते ने लुटेरों से बचाया या कुत्ता करता है अपने मालिक की देखभाल। चलिए इस बार के हम जानेंगे कि आखिर किस कुत्ते ने एक लड़के को समुद्र में डूबने से बचा लिया। सचमुच यह हैरत में डालने वाला मामला है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किस तरह एक कुत्ते ने समुद्र में डूब रहे लड़के की कैसे जान बचाई?

 
आपने कई ऐसे किस्से सुने होंगे, जब किसी डूबते इंसान को बचाने के लिए दूसरे शख्स ने अपनी जान दांव पर लगा दी होगी। डूबते हुए शख्स की जान बचाना कोई आसान काम नहीं होता। मगर इससे भी बड़ी हैरानी की बात ये है कि एक कुत्ता इस काम में बड़ा माहिर है। दरअसल पिछले दिनों इस कुत्ते ने एक लड़के की जान बचाकर दुनियाभर में सुर्खियां बटोर लीं।
 
निश्चित ही आप इस कुत्ते का नाम जानना चाहेंगे। इस कुत्ते का नाम है मैक्स और यह एक बुलडॉग है। पिछले दिनों इसने जो काम करके दिखाया, उसे करने में अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन मैक्स बड़ी आसानी से जोखिम उठाकर खुद की ही नहीं बल्कि लड़के की जान बचाकर दुनियाभर के लोगों की नजरों में महान बन गया है। मैक्स नाम का ये कुत्ता एक फैमिली डॉग है और इसके मालिक का नाम है रॉब ओसबोर्न।
 
कहते हैं कि मैक्स हमेशा खुश रहता है और अपने करीबियों को बहुत प्यार करता है और उनके साथ बड़े स्नेह से रहता है। मैक्स ऑस्ट्रेलिया के पोर्ट नूरलुंगा में अपने परिवार के साथ रह रहा है। वह अपने 11 वर्षीय साथी नेव के साथ बिस्तर पर सोना पसंद करता है। गर्मियों में मैक्स अपना अधिकतर समय अपने परिवार के साथ समुद्र तट पर बिताता है। मैक्स समुद्र में तैरना पसंद करता है इसलिए उसके मालिक ने उसे एक लाइफ जैकेट भी दिलवाई है।
 
एक दिन समुद्र तट पर मैक्स तैरने का मजा ले रहा था और तट पर उसका मालिक रॉब ओसबोर्न खड़ा था। तभी रॉब ने देखा कि एक छोटा लड़का समुद्र में डूब रहा है। तुरंत ही रॉब ने मदद के लिए अपने बुलडॉग मैक्स को बुलाया। मैक्स ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। उसने जैसे ही ओसबोर्न के इशारे को समझा तो वह लड़के को बचाने के लिए उसकी ओर तेजी से तैरने लगा। बड़ी मशक्कत के बाद मैक्स आखिरकार उस लड़के के पास पहुंच गया। मैक्स ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी जिसमें एक हैंडल लगा था। बच्चे ने उस हैंडल को पकड़ लिया और मैक्स तैरते हुए बच्चे को पानी से बाहर निकालकर तट पर ले लाया। मैक्स के इस कारनामे को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
 
मैक्स के मालिक ओसबोर्न ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि असल में मैक्स सिर्फ वही कर रहा था, जो उसे सबसे अच्छा लगता है। वह निश्चित रूप से एक नायक है, वह अभी यह नहीं जानता है। इसके बाद मैक्स के बहादुरीभरे किस्से को सुनकर हर कोई उसकी तारीफ करने लगा। मैक्स की ये कहानी सुन कई लोगों ने उसे सम्मानित करने की भी बात कही है। मैक्स के इस कारनामे के बाद लोग उसे हीरो मानने लगे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुस्तक का दावा, सत्ता में कोई भी रहा, बंगाल में नहीं थमा राजनीतिक हत्याओं का दौर