पिछले 40 साल में एक मिनट भी नहीं सोई यह महिला, रात में ऐसे करती है ‘टाइमपास’, बीमारी जानकर रह जाएंगे हैरान

Webdunia
नींद नहीं आने की बीमारी कई लोगों को होती है, लेकिन कोई पिछले 40 साल से न सोया हो तो उसे क्‍या कहेंगे। एक महिला के साथ ऐसा ही हो रहा है, वो 40 सालों से। चीन की रहने वाली एक महिला पिछले 40 सालों से एक पल के लिए भी नहीं सोई है।

चीन के हेनान प्रांत की रहने वाली ली ज्हानयिंग  नींद न आने की बीमारी से परेशान हैं। इस समय उनकी उम्र 45-46 साल है और उनका दावा है कि वे पिछले 40 सालों से एक मिनट के लिए भी नहीं सोई हैं। जब वे आखिरी बार सोईं थीं, तब उनकी उम्र 5-6 साल के करीब थी।

महिला के पति लियू सुओक्विन ने ली के इस दावे को सही ठहराया है। उनका कहना है कि उन्होंने आज तक अपनी पत्नी को सोते हुए नहीं देखा है। सिर्फ यही नहीं, रात में टाइम पास करने के लिए ली घर के काम करती रहती हैं। शुरू में लियू उनके लिए नींद की गोलियां लाते थे, लेकिन ली को उनसे भी कुछ फायदा नहीं मिला।

ली अपने गांव में काफी लोकप्रिय हैं। कई बार आस-पास रहने वाले लोग ली का टेस्ट लेने के लिए रात में उनके घर के बाहर बैठकर ताश खेलते रहते हैं। काफी इंतजार करने के बाद उन लोगों की खुद की आंख लग जाती है, जबकि ली जागती रह जाती हैं। ली को कई डॉक्टरों को दिखाया जा चुका है लेकिन अब तक उनकी अजब-गजब बीमारी का इलाज या वजह सामने नहीं आई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

Haryana Congress Candidate List : हरियाणा की 8 सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

भारत ने मानवाधिकारों के हनन वाली अमेरिकी रिपोर्ट को नकारा, बताया पक्षपातपूर्ण

इंदौर कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति की मुश्किलें बढ़ी, दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का प्रकरण, 17 साल पुराना मामला

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

अगला लेख