ये है दुनिया का सबसे प्री-मेच्‍यौर जीवित बेबी, इतने दिनों रहा अस्‍पताल में, बनाया ये रिकॉर्ड

Webdunia
शनिवार, 13 नवंबर 2021 (18:15 IST)
दुनिया में बहुत से बच्चे समय से पहले पैदा हो जाते हैं। पूरी तरह से विकसित न होने की वजह से ज्यादातर बच्चे जीवित नहीं रह पाते। लेकिन, एक अमेरिकी लड़का जो केवल 21 सप्ताह और एक दिन में पैदा हुआ था, उसका नाम जीवित रहने के लिए दुनिया के सबसे प्र‍ी-मेच्‍यौर बेबी के तौर पर दर्ज किया गया है।

पिछले साल जब उसका जन्म अलबामा में हुआ था, तो कर्टिस मीन्स का वजन महज 420 ग्राम था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पुष्टि की कि कर्टिस, जो अब एक स्वस्थ है और 16 महीने का है, उसने जीवित रहने की सभी बाधाओं को हराते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

जन्म के समय बच्चे का वजन आधा किलोग्राम से भी कम था। हालांकि डॉक्टरों की देखरेख में बच्चा जीवित बच गया और अब स्वस्थ है। ब्रिटेन के बर्मिंघम में अलाबामा में एक साल पहले कर्टिस मीन्स का जन्म हुआ था।

आमतौर पर बच्चे का जन्म 9वें या 10वें महीने में होता है, लेकिन कर्टिस मीन्स का जन्म सिर्फ पांचवें महीने (21 सप्ताह) में ही हो गया था। इस तरह कर्टिस का जन्म सामान्य बच्चों से करीब 19 सप्ताह पहले ही हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्टिस की मां मिशेल बटलर ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन उनमें से सिर्फ कर्टिस की ही जान बच सकी। जुलाई 2020 में जब उन्हें प्रसव पीड़ा महसूस होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अगले दिन ही मिशेल ने प्रीमेच्योर ट्विंस कर्टिस और सी'अस्या को जन्म दिया। लेकिन, जन्म के एक दिन बाद ही सी'अस्या की मौत हो गई।

इतने कम समय में पैदा होने वाले बच्चों के बचने का चांस एक फीसदी से भी कम होता है और कर्टिस उन्हीं खुशकिस्मत बच्चों में था। कर्टिस को कई दिनों तक आईसीयू में रहना पड़ा। करीब।3 महीने बाद कर्टिस को वेंटिलेटर से हटाया गया और अस्पताल में 275 दिन बिताने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। हालांकि मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई थीं।

कर्टिस ना ही मुंह से सांस ले सकता था और ना ही खाना खा सकता था। डॉक्टरों ने उसे ये दोनों चीजें करना सिखाया। कर्टिस अब 1 साल से अधिक का हो चुका है, लेकिन आज भी उसे सप्लिमेंटल ऑक्सीजन और एक फीडिंग ट्यूब की जरूरत पड़ती है। 

सम्बंधित जानकारी

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

LIVE: देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, अब तक 34 की मौत

मेघालय में लापता हुए इंदौर के पर्यटक का शव खाई में मिला, पत्नी की तलाश जारी

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

अगला लेख