काला पेंट पोत गधे को बना डाला जेब्रा, दर्शक ने पकड़ा तो जिम्मेदार अड़े कहा ऐसा ही होता है जेब्रा...

Webdunia
शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (13:13 IST)
मिस्र की राजधानी काहिरा में लापरवाही की हद करते हुए एक चिड़ियाघर में कर्मचारियों ने जेब्रा को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए एक गधे पर पेंट करके काली-सफेद धारियां बना दीं, ताकि लोग उसे जेब्रा समझें। 
 
लेकिन गधे की हरकतें देख एक छात्र ने यह चालाकी पकड़ ली और उसने गधे की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग चिड़ियाघर प्रशासन की खिल्ली उड़ा रहे हैं।
 
दरअसल, काहिरा में रहने वाले महमूद-ए-सराहनी 21 जुलाई को इंटरनेशनल गार्डन पार्क गए थे। यहां उन्होंने काले-सफेद धारियों वाला एक जानवर देखा, जिसे ज्यादातर लोग जेब्रा समझ रहे थे। उसके बड़े कान और हरकतें देखकर उन्हें शक हुआ। ध्यान से देखने पर उन्हें समझ आ गया कि गधे पर जेब्रा जैसा पेंट किया है। उन्होंने इसकी एक फोटो फेसबुक पर डाल दी, जो वायरल हो गई।
हैरानी की बात है कि इतना होने पर भी चिडियाघर प्रशासन गलती मानने को तैयार नहीं।  पशुओं के डॉक्टरों ने भी उस जानवर के गधा होने की पुष्टि की, लेकिन चिडियाघर के निदेशक मोहम्मद सुल्तान गलती मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जानवर से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई।  
 
उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी मिस्र का एक और चिड़ियाघर ऐसा कर चुका है जब 2009 में ऐसे ही एक वाकये में दो गधों को पेंट करके जेब्रा का रूप दिया था। दरअसल, यहां भूख से दो जेब्रा की की मौत हो गई थी और प्रशासन अपनी लापरवाही छिपाना चाहता था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख