इस गांव में हो रही पत्थरों की बारिश...

Webdunia
सोमवार, 5 अक्टूबर 2015 (12:38 IST)
मध्यप्रदेश मंडला जिले के फूलसागर गांव में आसमान से पत्थर बरस रहे हैं। बड़े-बड़े पत्थर बरसने से घरों के छप्पर के खपरे और सीमेंटेड चद्दरें टूट गईं हैं।
 
दरसअल, मंडला जिले के फूलसागर गांव के ठाकुर मोहल्ले में पिछले 24 घंटो से एक अजीब घटना घट रही है, जिससे पूरा गांव दहशत में है। सड़क पर भी लोगों के आगे पीछे पत्थर गिर रहे हैं, लेकिन किसी ग्रामीण के ऊपर ये पत्थर नहीं गिरे। पिछले 24 घंटों से पत्थर बरसने से ग्रामीण दहशत में अपने घरों से बाहर निकल गए हैं।
 
ग्रामीणों का दावा है कि उनके गांव में अचानक घरों की छत पर बड़े-बड़े पत्थर बरसने लगे, जिससे खपरे और सीमेंटेड चद्दरें टूट गईं हैं। शुरू में लगा की ये किसी की शरारत है। जिसके बाद ग्रामीणों ने पूरे गांव का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन कोई पत्थर फेंकने वाला नहीं मिला।
 
ग्रामीण अब इसे दैवीय प्रकोप समझने लगे हैं। अब गांव वाले पूजा-पाठ कराने में जुट गए हैं। गांव का पंडा देवी-देवताओं से पत्थर की बारिश बंद कराने की प्रार्थना कर रहा है। उसका कहना है कि उसने अपने जीवन में पहली बार इस तरह की घटना देखी हैं। उसे उम्मीद है कि पूजा-पाठ से दैवीय प्रकोप दूर हो जाएगा।
 
इस घटना से गांव के महिला-पुरुष सभी दहशत में जी रहे हैं। डरे हुए ग्रामीणों ने खाना-पीना बंद कर दिया है। किसी अनहोनी के भय से पूरा गांव अपने घरों से बाहर सड़कों पर निकल आया है।
 
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भी इस घटना से सकते में हैं। उनका कहना है कि वे अंधविश्वास पर यकीन नहीं करते, इसलिए जैसे ही घटना का पता चला तो वो खुद गांव पहुंचे। गांव में ग्रामीणों से बातचीत के दौरान जब उनकी आंखों के सामने अचानक बड़ा पत्थर गिरा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं।
इस तरह की और खबरें देखने के लिए क्लिक करें...
 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

96,317 करोड़ की स्पेक्ट्रम नीलामी 6 जून से, Jio, Airtel, Vodafone Idea होगी शामिल